Aaj ka Rashifal गजकेसरी योग बना रहा वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभ का संयोग

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 27 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से हो रहा है। और इस गोचर में चंद्रमा आज गुरु के साथ गजकेसरी योग बना रहे हैं। साथ ही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 27 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से हो रहा है। और इस गोचर में चंद्रमा आज गुरु के साथ गजकेसरी योग बना रहे हैं। साथ ही मंगल की दृष्टि भी धनु राशि से चंद्रमा पर बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशि,क्रोध पर कंट्रोल करना होगा (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों को आज अपने काम और खर्च के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट बिगाड़ देंगे। नौकरी में आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। आपको आज कमर और पीठ में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको उलझन होने की आशंका है। क्रोध पर आपको कंट्रोल करना होगा। किसी वजह से जीवनसाथी के साथ मतभेद या दूरी का अहसास होगा। आपको आज बाहरी खानपान से बचना चाहिए। टूर ट्रेवल्स के काम से जुड़े जातकों की विशेष कमाई होगी।

- Advertisement -

आज मेष राशि का भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर पीपल को जल देना चाहिए।

वृषभ राशि, घूमने की योजना बना पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

आज वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने का योग है। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। आपको किसी मित्र या सगे सबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आज आपको खूब लाभ मिलेगा। कोई पुरानी चाहत भी आपकी पूरी होगी। लव लाइफ में आज प्रेम और सुकून बना रहेगा। आप प्रेमी के साथ आज घूमने की योजना बना पाएंगे। आपका कोई जरूरी घरेलू काम पूरा हो पाएगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। सिर दर्द और थकान आप महसूस कर सकते हैं।

आज वृषभ राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर किसी जरूरतमंद को भोजन का दान देना चाहिए।

- Advertisement -

मिथुन राशि,आज आर्थिक लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज मिथुन राशि के लिए कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। आपको कुछ महत्वपूर्ण काम निपटाने होंगे। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव भी बना रहेगा। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी मित्र या सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा। आप आज विदेशी स्रोत से लाभ ले पाएंगे। सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके घर में आज किसी सुख साधन के आने का संयोग बनेगा। आपको आज वायु विकार और उदर संबंधी समस्या होने की आशंका है।

आज भाग्य 88 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर काले कुत्ते को रोटी देना चाहिए।

कर्क राशि,कोई अच्छी खबर मिल सकती है (Aaj Ka Rashifal)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज नौकरी में लाभ और मान सम्मान मिलेगा। जो जातक नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको पिता और पिता पक्ष से आज लाभ मिलेगा। लेकिन सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन अच्छा है। आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें सिरदर्द और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

आज भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि,कोई लाभ का मौका मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज नौकरी में अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना और जानकारी मिलन से आपको आज प्रसन्नता होगी। आज आपके पिता को कोई लाभ का मौका मिलेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई काम जो आपका काफी समय से अटक रहा है वह आज पूरा हो पाएगा। आपको आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, आप ऊर्जा उत्साह से भरपूर रहेगे। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा।

आज भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ होगा।

कन्या राशि,रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुभव और रचनात्मक क्षमता का फायदा मिलेगा। आपका कोई अधूरा अटका काम पूरा होगा। कहीं से आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिल पाएगा। आप आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने से खुशी मिलेगी। शिक्षा के मामले में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेम और सहयोग मिलेगा। नस नाड़ी संबंधी समस्या हो सकता है। उठते बैठते पोस्चर का ध्यान रखें।​

आज भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

तुला राशि,सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में आपको आज बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी कमाई में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको कोई आनंददायक खबर मिलेगी। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। किस पूर्व परिचित से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। शुगर प्रभावी व्यक्ति अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

आज भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। श्रीगायत्री मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि,पूर्व अनुभव का फायदा मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। आपको भाग्य आज एक से अधिक स्रोत से लाभ दिलाएगा। नौकरी में आपका काम आज अच्छा चलेगा। आपको आज वाणी और व्यवहार कुशलता के साथ ही साथ पूर्व अनुभव का भी फायदा मिलेगा। किसी मित्र या पूर्व परिचित से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है। पूर्व में किए गए काम और निवेश से आपको आज फायदा मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों से तालमेल बना रहेगा और आपको उनसे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। त्वचा से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। साफ सफाई का ध्यान रखें।

आज भाग्य 84 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि,उपकरण पर खर्च होगा (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने का पर ध्यान देना होगा। किसी तकनीकी समस्या की वजह से आज आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में कुछ नया काम आपके ऊपर आ सकता है। किसी वजह से यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। किसी उपकरण में खराबी आने की वजह से भी आपको धन खर्च करना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। आप किसी मित्र के साथ आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे।

आज भाग्य 83 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न दान करना चाहिए।

मकर राशि, मनोरंजक समय बीतेगा (Aaj Ka Rashifal)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप मेहनत से बढ़कर लाभ पाएंगे। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आप अपना काम योजना के अनुसार पूरा कर पाएंगे। आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिलने का योग बनेगा। आप आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भी भाग लेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज किसी पुण्य काम में भाग ले पाएंगे। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज खान पान को संयमित रखना चाहिए, शुगर संबंधी समस्या होने की आशंका है।

आज भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। काले तिल या उड़द का दान करें।

कुंभ राशि,मन की चंचलता पर कंट्रोल करना होगा

कुंभ राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना होगा। आपकी राशि से आज दूसरे भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं जबकि राशि में राहु विराजमान हैं। ऐसे में आज कुछ अनचाहे खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। मन को स्थिर रखकर काम करना जरूरी है, आज शनि चंद्रमा की युति से आपका मन विचलित होगा। सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा। आज आपको जोखिम वाले काम से बचना होगा और वाहन सावधानी से चलना चाहिए। हड्डियों से संबंधित परेशानी होने की आशंका है। घर परिवार के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। पिता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज तालमेल बना रहेगा। आपको आज शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है। मन को शांत और संयमित रखें।

आज भाग्य 81 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि, सुखद समय बिताएंगे

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और मनोरंजक रहेगा। आपकी राशि में विराजमान चंद्रमा का गुरु से केंद्र योग बनेगा जो आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म में रहेगी। आपको आज ईश्वरीय कृपा का लाभ मिलेगा और आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हें। घर की व्यवस्था में जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित आज मिलने आ सकता है जिससे आज घर में चहल पहल बनी रहेगी। उपहार और सम्मान भी मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के आपको उपहार मिल सकता है। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी। जिन जातकों को साइनस अथवा माइग्रेन की समस्या है उनकी परेशानी आज बढ़ने की आशंका है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज पीपल को तिल और जल अर्पित करना चाहिए।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News