Khabarwala 24 News Hapur: Hapur CBSE Class 10th Result सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में शिवपुरी निवासी ओजस अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सीए बनना चाहता है ओजस अग्रवाल (Hapur CBSE Class 10th Result)
नगर की शिवपुरी निवासी ओजस अग्रवाल दिल्ली पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल के छात्र हैं। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। ओजस अग्रवाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया है। ओजस अग्रवाल का कहना है कि वह सीए बनना चाहते हैं। ओजस अग्रवाल के पिता दीपक अग्रवाल और माता अंशु अग्रवाल ने पुत्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



