हापुड़ (khabarwala24 News)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव असौड़ा में वन विभाग की टीम ने एक तस्कर के घर से 13 कछुए बरामद किए हैं। ये कछुए तस्करी के लिए तैयार थे। टीम ने सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छोड़ दिया। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
तस्कर की निशानदेही पर छापेमारी
क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कंडपाल ने बताया कि मेरठ में वन विभाग की टीम ने एक तस्कर को पकड़ा था, जिसके पास दो कछुए मिले थे। पूछताछ में उसने हापुड़ में बड़े स्तर पर कछुआ तस्करी होने की जानकारी दी। उसकी सूचना पर मेरठ के क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी, वन दरोगा मोहन सिंह, वन रक्षक दीपक सिंह के साथ हापुड़ के वन दरोगा गौरव गर्ग, वन रक्षक राहुल और साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने संयुक्त टीम बनाई। टीम ने असौड़ा गांव में शाहरुख नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। वहां एक टब में 13 कछुए छिपाए हुए मिले। शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
कानूनी कार्रवाई
बरामद कछुओं को गंगा में छोड़ने के बाद आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वन्यजीव तस्करी रोकने में महत्वपूर्ण कदम है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


