आ रही रॉयल एनफील्ड की ये इलेक्ट्रिक बाइक, अब होगा असली धमाल, देखें इसकी खूबियां

Khabarwala 24 News New Delhi : रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली C6 वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च करेंगे। ये बाइक अगले साल जनवरी से मार्च के बीच में लॉन्च होगी। C6 के लॉन्च के तुरंत बाद S6 को भी लॉन्च किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली ब्रांड तहत […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली C6 वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च करेंगे। ये बाइक अगले साल जनवरी से मार्च के बीच में लॉन्च होगी। C6 के लॉन्च के तुरंत बाद S6 को भी लॉन्च किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली ब्रांड तहत बेची जाएंगी। अभीतक रॉयल एनफील्ड ने यह तय नहीं किया है कि नए इलेक्ट्रिक वाहन टचपॉइंट डीलरशिप नेटवर्क के साथ साझा करेंगे या फ्लाइंग फ्ली ब्रांड के लिए नई डीलरशिप खोली जाएंगी।

शहरों में किया जाएगा मुख्य रूप से उपयोग 

वर्तमान में 200 से अधिक लोगों की टीम है, जो फ्लाइंग फ्ली प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए पहले ही 45 पेटेंट दाखिल कर दिए हैं और वर्तमान में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कई टेस्ट से गुजर रही है। वर्तमान में फ्लाइंग फ्ली की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की है जो शहरों में इस्तेमाल के लिए होगी इसलिए उनका उपयोग मुख्य रूप से शहरों में किया जा सकेगा फिलहाल कंपनी आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स 

रॉयल एनफील्ड ने कंफर्म किया है कि ये बाइक ABS, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और अन्य मॉडर्न जमाने के इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स शामिल होंगे। मजेदार बात ये है कि बाइक को घर में थ्री पिन प्लग से चार्ज कर पाएंगे। इसके अलावा अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक में LED लाइटिंग और डिजिटल डिस्प्ले जैसी कई सुविधाएं होंगी। रॉयल एनफील्ड की फ्लाइंग फ्ली इलेक्ट्रिक बाइक में 5 राइडिंग मोड होंगे। राइडिंग ट्रैक से हिसाब से राइडिंग मोड का चुनाव कर सकेंगे।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हुआ इजाफा 

रॉयल एनफील्ड ने पहली बार साल में 10 लाख से ज्यादा बाइक्स बेचकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसकी कुल बिक्री 10,02,893 इकाई तक पहुंच गई। यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। घरेलू बिक्री 8.1 प्रतिशत बढ़कर 9,02,757 इकाई हो गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बिक्री में 29.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। रॉयल एनफील्ड ने कुल 1,00,136 मोटरसाइकिलें निर्यात की हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News