Pakistan Viral Video पाकिस्तानी महिला ने कार से पुलिसकर्मी को उड़ाया, मर्द होने का फायदा उठा रहे हो,वीडियो हुआ वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan Viral Video पाकिस्तान का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार एक महिला पुलिसकर्मियों से बहस के बाद उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गई। हालांकि महिला की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। महिला ने पुलिसकर्मियों पर बदतमीजी करने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan Viral Video पाकिस्तान का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार एक महिला पुलिसकर्मियों से बहस के बाद उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गई। हालांकि महिला की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। महिला ने पुलिसकर्मियों पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया।

पुलिसकर्मी को महिला ने उड़ाया (Pakistan Viral Video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर रुबाब हयात नाम के ङ्ग यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक महिला की गाड़ी रोककर उससे पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान महिला इतनी उग्र हो गई कि वह पुलिसकर्मी को अपनी कार से जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला के डॉक्यूमेंट में कोई दिक्कत थी। पुलिसकर्मियों ने उसे फाइन भरने के लिए कहा तो वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह बहस करते हुए बदतमीजी करने का आरोप लगाने लगी। इसी बीच कार के आगे खड़े पुलिसकर्मी को उसने हटने के लिए लेकिन वह हटा नहीं।

भड़के हुए लोग (Pakistan Viral Video)

इसके बाद महिला पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर फरार हो गई। हिट एंड रन की इस घटना में पुलिसकर्मी को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन घटना का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोग भड़के हुए हैं। महिला पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यूजर ने लिखा कमेंट्स (Pakistan Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश के आरोप में इस महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कठोर सजा दी जानी चाहिए। एक ने लिखा कि कुछ लोगों में अहंकार इतना अधिक है कि वह इंसानों को इंसान समझते ही नहीं हैं। एक ने लिखा कि हमें नहीं पता कि क्या मामला है लेकिन पुलिसवाले हमेशा कोई ना कोई बहाना बताकर पैसा लेते हैं, ये सब भ्रष्ट होते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News