Health Benefits of Beetroot सर्दियों में ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है चुकंदर का जूस, रोज 1 गिलास पिएं, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Khabarwala 24 News New Delhi : Health Benefits of Beetroot सर्दियों में चुकंदर का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, चुकंदर का जूस पीना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर के कई अंगों को लाभ मिलता है। चुकंदर का सेवन सर्दियों के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Health Benefits of Beetroot सर्दियों में चुकंदर का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, चुकंदर का जूस पीना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर के कई अंगों को लाभ मिलता है। चुकंदर का सेवन सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा किया जाता है। सुबह की शुरूआत चुकंदर के जूस से करने से आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं।

पाए जाते पोषक तत्व (Health Benefits of Beetroot)

चुकंदर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिस कारण इसे सुपरफूड कहा जाता है। चुकंदर में डाइट्री नाइट्रेट, आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता है। आइए जानते हैं रोजाना चुकंदर का जूस पीने के फायदों के बारे में…

वजन करता है कंट्रोल (Health Benefits of Beetroot)

एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए चुकंदर एक वरदान की तरह काम करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में बेहद मददगार साबित होता है। चुकंदर के जूस में कैलोरी बहुत कम होती है और फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। ये वजन को बढ़ने नहीं देता है।

मांसपेशियां बने बेहतर (Health Benefits of Beetroot)

चुकंदर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इससे हमारे शरीर में मौजूद तंत्रिकाएं और मांसपेशियां बेहतर ढंग से काम करती हैं। शरीर में पोटेशियम की कमी के कारण कमजोरी, ऐंठन और थकान महसूस होती है लेकिन चुकंदर के जूस का सेवन इन सभी चीजों से हमें सुरक्षित रखता है।

ब्लड प्रेशर कम करें (Health Benefits of Beetroot)

चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग रोजाना 250 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीते हैं। उनका सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों कम होता है। चुकंदर के रस में नाइट्रेट होता है जो रक्त वाहिकाओं को फैलाता है जिससे खून का दबाव कम पड़ता है।

कैंसर से बचाता है (Health Benefits of Beetroot)

चुकंदर के जूस में बेटालेन (Betalain) होता है जो एक घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट है। 2016 की एक स्टडी के अनुसार, बेटालेन में कीमो-निवारक प्रभाव होते हैं जो कैंसर की घातक कोशिकाओं को फैलने से रोकते हैं। बेटालेन फ्री रेडिकल्स पर भी काम करता है।

लिवर ठीक रखता है (Health Benefits of Beetroot)

खराब लाइफस्टाइल शराब के अत्यधिक सेवन से और ज्यादा जंक फूड खाने से लिवर खराब हो जाता है। चुकंदर में बीटेन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो लिवर में फैट जमा होने से रोकता है। ये लिवर को विषाक्त पदार्थों से भी बचाता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News