Hapur News पिलखुवा में प्रॉपर्टी डीलर अतुल की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन में विवाद मुख्य वजह

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के हापुड़ जिले की  पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंबद निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतुल की पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अतुल पूर्व प्रधान के पुत्र थे और स्थानीय स्तर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के हापुड़ जिले की  पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंबद निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतुल की पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अतुल पूर्व प्रधान के पुत्र थे और स्थानीय स्तर पर प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए थे।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात अतुल गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था। शादी में गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसकी तीखी बहस हो गई थी। जैसे ही वह रिलायंस रोड पर पहुंचा, अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल अतुल को स्थानीय लोगों ने तुरंत गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Hapur news----
Hapur news—-

परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)

मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने बताया कि अतुल की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और लोग रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या पुरानी दुश्मनी और प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन के विवाद का नतीजा है।

शादी समारोह में हुई थी कहासुनी (Hapur News)

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति से शादी समारोह में अतुल की कहासुनी हुई थी, वह पहले दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। लंबे समय से प्रॉपर्टी और पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में इस बात की पुष्टि की है कि हत्या प्लान के तहत की गई।

Hapur news--
Hapur news–

एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान और थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।

क्या कहते हैं एएसपी (Hapur News)

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया, “प्रारंभिक जांच में पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण पाया गया है। हमने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों में टीम भेज दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस कर रही जांच (Hapur News)

पुलिस पूरे मामले को विभिन्न एंगल से जांच रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयानों के आधार पर छानबीन तेज कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से खून के निशान, खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news पिलखुवा में प्रॉपर्टी डीलर अतुल की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन में विवाद मुख्य वजह Hapur news पिलखुवा में प्रॉपर्टी डीलर अतुल की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन में विवाद मुख्य वजह Hapur news पिलखुवा में प्रॉपर्टी डीलर अतुल की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन में विवाद मुख्य वजह Hapur news पिलखुवा में प्रॉपर्टी डीलर अतुल की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन में विवाद मुख्य वजह Hapur news पिलखुवा में प्रॉपर्टी डीलर अतुल की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश और पैसे के लेन-देन में विवाद मुख्य वजह

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News