Woman Became Millionaire सोते-सोते महिला बनीं लखपति, रातोंरात कमा लिए 9 लाख रुपये, ट्रिक जानकर रह जाएंगे हैरान

Khabarwala 24 News New Delhi : Woman Became Millionaire आपको सुनने में अचरज लग सकता है कि सोने पर भी कोई 9 लाख रुपये जीत सकता है लेकिन हाल ही में एक घटना ऐसी हुई है। दरअसल, भारत की सिलिकॉन वैली और टेक्‍नोलॉजी हब बेंगलुरु की एक इन्वेस्टमेंट बैंकर ने हाल ही में सिर्फ सोकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Woman Became Millionaire आपको सुनने में अचरज लग सकता है कि सोने पर भी कोई 9 लाख रुपये जीत सकता है लेकिन हाल ही में एक घटना ऐसी हुई है। दरअसल, भारत की सिलिकॉन वैली और टेक्‍नोलॉजी हब बेंगलुरु की एक इन्वेस्टमेंट बैंकर ने हाल ही में सिर्फ सोकर 9 लाख रुपये का इनाम अपने नाम कर लिया।

इन्वेस्टमेंट बैंकर का नाम साईश्वरी है। नींद पूरी कर अपने सपने को वास्तविकता में बदल दिया है। उन्होंने बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप वेकफिट (Wakefit) के स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम के तीसरे सीजन में ‘स्लीप चैंपियन’ का खिताब जीता है।

10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया (Woman Became Millionaire)

10 लाख से ज्यादा लोगों ने इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन किया। 3 पार्ट में स्लीप इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए और 51 इंटर्न को रोजगार भी मिला। महिला इस कार्यक्रम की 12 ‘स्लीप इंटर्न’ में से एक थीं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो नींद को प्रायोरिटी देते हैं। इसमें प्रतिभागियों को हर रात कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेने की जरूरत होती है।

स्लीप एडवाइजर के नेतृत्व में वर्कशॉप (Woman Became Millionaire)

इसके अलावा, पार्टिसेपेंट को दिन में 20 मिनट की पावर नैप लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हर इंटर्न को एक प्रीमियम गद्दा और स्लीप ट्रैकर दिया गया, ताकि उनकी नींद के पैटर्न की निगरानी की जा सके। इंटर्न ने अपनी नींद की आदतों को सुधारने और ‘स्लीप चैंपियन’ का खिताब जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अनुभवी स्लीप एडवाइजर के नेतृत्व में नियमित वर्कशॉप में भी भाग लिया।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News