Weather Report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। साउथईस्ट राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिन भर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। साउथईस्ट राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगर तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तराखंड, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में आज यानी 18 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल और वेस्ट इंडिया के राज्यों में भी बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी कोंकण में 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में 17 सितंबर, गुजरात क्षेत्र और साउथ राजस्थान में 17-19 सितंबर, सौराष्ट्र और कच्छ में 17-20 सितंबर के बीच तेज बारिश की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तरी उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर, उत्तराखंड में 17 और 18सितंबर, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 17 सितंबर को तेज बारिश होगी। पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो अंडमान व निकोबार में 17-18 सितंबर, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 20-21 सितंबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 और 20 सितंबर, झारखंड में 21 सितंबर, ओडिशा में 17-21 सितंबर के बीच मूसलाधार बारिश होगी।

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल में 17 सितंबर को तेज बारिश होने जा रही है। नॉर्थईस्ट इंडिया में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 17-21 सितंबर, असम, मेघालय में 18-21 सितंबर और अरुणाचल प्रदेश में 20 और 21 सितंबर को भारी बरसात होने वाली है।

गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में जोरदार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुसने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही एमपी और गुजरात में भी आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत, एमपी में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News