Weather Report: यूपी में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला नहीं थमेगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होगी. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने का सिलसिला जारी रहेगा और कई जगह बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला नहीं थमेगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होगी. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने का सिलसिला जारी रहेगा और कई जगह बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून पूर्वांचल में सक्रिय है और वहां से धीरे-धीरे तराई की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि पूर्वांचल के लगभग सभी जिलों में बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी यूपी में बरसात कम होगी। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। राज्य में एक या दो जगह आकाशीय चमक होने की संभावना है वहीं पूर्वी यूपी के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

राज्य में अगले पांच दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस बलिया में दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान झांसी में24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यूपी में अगले पांच दिनों तक कई स्थानों पर बारिश होगी। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जहां पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही हैं तो वहीं कई इलाके अब भी बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन इलाकों में अब तक सामान्य से भी कम बारिश हुई है।

किन किन इलाकों में होगी बारिश

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है। इसके साथ ही कुशीनगर, महाराजगंज व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल Add Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News