WEATHER NEWS: मौसम का बदलेगा म‍िजाज, इन 11 राज्‍यों में होगी बार‍िश और गि‍रेंगे ओले, द‍िल्‍ली में मुश्किल बढ़ाएगी गर्मी, चढ़ेगा पारा

WEATHER NEWS KHABARWALA24 NEWS: मौसम का म‍िजाज लगातार तेजी से बढ़ रहा है। देश के अध‍िकांश राज्‍यों में तापमान में बढ़ोतरी र‍िकॉर्ड की जा रही है। राजधानी दिल्ली का पारा भी तेजी से बढ़ रहा है। अगले दो द‍िनों में द‍िल्‍ली का अध‍िकतम तापमान 38 और 39 ड‍िग्री तक र‍िकॉर्ड क‍िया जा सकता है, ज‍िसके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

WEATHER NEWS KHABARWALA24 NEWS: मौसम का म‍िजाज लगातार तेजी से बढ़ रहा है। देश के अध‍िकांश राज्‍यों में तापमान में बढ़ोतरी र‍िकॉर्ड की जा रही है। राजधानी दिल्ली का पारा भी तेजी से बढ़ रहा है। अगले दो द‍िनों में द‍िल्‍ली का अध‍िकतम तापमान 38 और 39 ड‍िग्री तक र‍िकॉर्ड क‍िया जा सकता है, ज‍िसके बाद 18 अप्रैल तक इसके 40 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताब‍िक देश के अलग-अलग राज्‍यों में छ‍िटपुट बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि भी होगी। दक्ष‍िण पश्‍च‍िम राजस्‍थान पर एक चक्रवाती पर‍िसंचरण बन रहा है, ज‍िसका असर देखने को म‍िलेगा. वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके प्रभाव के चलते गरज चमक के साथ हल्‍की से मध्‍यम बार‍िश होने की प्रबल संभावना है.

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक पश्चिम भारत के कोंकण और तटीय इलाकों में अगले 5 द‍िनों तक गरज/बिजली चमकने के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी मौसम का ऐसा हाल रहेगा। इसके अलावा 12-14 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत में 15 और 16 तारीख को गरज/बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और 16 अप्रैल को पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं 13 अप्रैल को हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इसके अलावा 12 से 16 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।

Weather news: मौसम का बदलेगा म‍िजाज, इन 11 राज्‍यों में होगी बार‍िश और गि‍रेंगे ओले, द‍िल्‍ली में मुश्किल बढ़ाएगी गर्मी, चढ़ेगा पारा Weather news: मौसम का बदलेगा म‍िजाज, इन 11 राज्‍यों में होगी बार‍िश और गि‍रेंगे ओले, द‍िल्‍ली में मुश्किल बढ़ाएगी गर्मी, चढ़ेगा पारा Weather news: मौसम का बदलेगा म‍िजाज, इन 11 राज्‍यों में होगी बार‍िश और गि‍रेंगे ओले, द‍िल्‍ली में मुश्किल बढ़ाएगी गर्मी, चढ़ेगा पारा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News