WEATHER NEWS:मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, जानिक मई में यूपी-दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala24News WEATHER NEWS: उत्तर पश्चिम भारत समेत देश के कई हिस्सों में मई माह के दौरान भीषण गर्मी से राहत के आसार हैं। हालांकि, देश के पूर्वी एवं पूर्व-मध्य हिस्से में गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मई के लिए जारी पूर्वानुमान में यह बात कही। मौसम विभाग के अनुसार मई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News WEATHER NEWS: उत्तर पश्चिम भारत समेत देश के कई हिस्सों में मई माह के दौरान भीषण गर्मी से राहत के आसार हैं। हालांकि, देश के पूर्वी एवं पूर्व-मध्य हिस्से में गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मई के लिए जारी पूर्वानुमान में यह बात कही। मौसम विभाग के अनुसार मई में उत्तर पश्चिम भारत जिसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश शामिल हैं, तथा पश्चिम मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बने रहने की संभावना है। मई में इन इलाकों में सामान्य तापमान करीब 40 डिग्री रहता है।

WEATHER गर्मी वाली रातें कम होंगी

नए पूर्वानुमान के अनुसार सामान्य तापमान 40 डिग्री या इससे कम बना रहेगा। इस प्रकार इन क्षेत्रों में उष्ण लहर की आशंका कम रहेगी। जबकि पूर्व मध्य, पूर्वी भारत जिसमें बिहार, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं, वहां अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसलिए वहां गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। जहां तक न्यूनतम तापमान की बात है तो यह देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या उससे नीचे रहने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि ज्यादा गर्मी वाली रातें कम होंगी।

पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। मई के दौरान बिहार,झारखंड, ओडिशा, गांगेय बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रेदश में के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी छत्तीसगढ़ और तटीय गुजरात के कुछ हिस्सों में लू की घटनाएं सामान्य से अधिक हो सकती हैं।

सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना

इसी प्रकार बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए WEATHER विभाग ने कहा कि महीने के दौरान सामान्य से 91-109 फीसदी बारिश होने की संभावना है। मई में 61.4 मिमी बारिश होती है। उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिमी मध्य भारत तथा दणिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के दौरान सामान्य या उससे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागर में समुद्र का तापमान हालांकि तटस्थ बना हुआ है, लेकिन मानसून के दौरान वहां मध्यम स्तर की अल नीनो स्थितियां उत्पन्न होने के आसार हैं।
——————

Weather news:मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, जानिक मई में यूपी-दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल Weather news:मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, जानिक मई में यूपी-दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल Weather news:मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, जानिक मई में यूपी-दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News