Viral Video दुकानदार ने महबूब के प्यार में तल दिए पकौड़े, तोड़े आशिकों के अरमान

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर इन दिनों गुलाब के पकौड़े छाए हुए हैं। यह व्यंजन न केवल अपने अनोखे स्वाद के लिए बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जा रहा है। गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करके बनाए गए ये पकौड़े देखने में बेहद आकर्षक होते हैं और खाने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर इन दिनों गुलाब के पकौड़े छाए हुए हैं। यह व्यंजन न केवल अपने अनोखे स्वाद के लिए बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जा रहा है। गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करके बनाए गए ये पकौड़े देखने में बेहद आकर्षक होते हैं और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट।

क्या है वीडियो में ? (Viral Video)

आप लोगों ने प्याज, आलू, पनीर और गोभी के पकौड़े खूब खाए होंगे, मगर क्या आपने गुलाब के पकौड़े खाए हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स गुलाब के कुछ फूल लेता है, उसको पानी में अच्छे से धोता है। इसके बाद उसकी पत्तियों को निकाल देता है।

एक बाउल में बेसन का पेस्ट तैयार करता है और उसमें नमक और कुछ मसाले डालता है। इसके बाद गुलाब को बेसन में लपेट कर उसे गर्म तेल में भून कर बड़े मजे से गुलाब के पकौड़े बना देता है। हैरानी तो इस बात की हुई कि कुछ लोग उस पकौड़े को स्वाद लेकर खा भी रहे हैं। इन लोगों को भले ही ये पकौड़े अच्छे लग रहे हों लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

आपको बता दें यह वीडियो @blessedindianfoodie आईडी से 7 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, और तक ४० मिलियन से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। साथ ही इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है- भाई का वैलेंटाइन डे पर ब्रेकअप हो गया होगा। किसी ने लिखा कि अगर इसको खाकर अगर किसी को लूजमोशन लगें तो सिर्फ मेरे पास आ जाना मेडिसिन दे दूंगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News