Viral Video ट्रांसफार्मर से भूत भगाने का वीडियो वायरल, भगत जी भी आखिर में हिम्मत हारे

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video भारत में बिजली विभाग की लापरवाही के कई किस्से मशहूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। अगर एक ही ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो तो ग्रामीणों की परेशान को आसानी से समझा जा सकता है। Viral Video […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video भारत में बिजली विभाग की लापरवाही के कई किस्से मशहूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद उसे ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। अगर एक ही ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो तो ग्रामीणों की परेशान को आसानी से समझा जा सकता है।

Viral Video बिहार के समस्तीपुर में गांव के लोग इस बात से परेशान थे कि उनका ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद फिर खराब हो जाता है। फिर किसी तरह उसे ठीक करवाया जाता है लेकिन कुछ समय बाद ही उसमें दिक्कत हो जाती है।

बता दिया भूत का साया (Viral Video)

ग्रामीण और मिस्त्री ट्रांसफार्मर को ठीक करते-करते थक चुके थे। उन्हें बिजली विभाग की तरफ से भी कोई खास मदद नहीं मिल रही थी। इसके बाद मिस्त्री ने ग्रामीणों से कह दिया है कि इस पर भूत का साया है, इसीलिए ये बार-बार खराब हो रहा है। मिस्त्री इसे बना-बनाकर थक चुका है लेकिन ठीक होने के बाद फिर खराब हो जाता है।

भगत ढोल मंजीरा लेकर पहुंचे (Viral Video)

ट्रांसफार्मर पर भूत होने की बात सुनकर ग्रामीणों ने भूत को भगाने के लिए भगत जी को बुला लिया। भगत जी पूरी टीम के साथ ढोल मंजीरा लेकर पहुंचे। कुछ देर तक पूजा पाठ होती रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। अंत में भगत जी ने भी कहा दिया कि इस पर किसी भूत का साया नहीं है बल्कि इसे बिजली विभाग की टीम ही सही कर पायेगी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार बिजली विभाग से शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिस्त्री की बात सुनकर भूत भगाने के लिए भगत जी को बुला लिया लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। भगत ने साफ कह दिया है कि इस पर भूत का साया नहीं बल्कि इंजीनियर की गलती की वजह से ऐसा बार-बार हो रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सोशल मीडिया, मोबाइल फोन, कैमरा आज के समय ना होता तो हम लोगों को यह सब पता नहीं चलता। एक ने लिखा कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि भूत भगाया जा रहा है या बुलाया जा रहा है। एक ने लिखा कि इसी वजह से बिहार तरक्की के मामले में सबसे आगे है। एक ने लिखा कि अभी कुछ दिन पहले ही एक महिला नागिन बन गई थी और अब ये भगत जी ट्रांसफार्मर से भूत निकाल रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News