Viral Video बच्चे की खेलते-खेलते चली गई जान; रील बनाने के लिए फांसी पर लटकने की कर रहा था एक्टिंग

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video मध्य प्रदेश के मुरैना से एक झकझोर कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें बच्चे खेलते हुए वीडियो बना रहे थे। एक बच्चा मजाक -मजाक में फांसी पर लेटने की एक्टिंग कर रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई। Viral Video बताया जा रहा है कि वह […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video मध्य प्रदेश के मुरैना से एक झकझोर कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें बच्चे खेलते हुए वीडियो बना रहे थे। एक बच्चा मजाक -मजाक में फांसी पर लेटने की एक्टिंग कर रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई।

Viral Video बताया जा रहा है कि वह लटकने की एक्टिंग कर रहा था, तभी रस्सी टाइट हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

वीडियो हो रहा वायरल (Viral Video)

मुरैना के अंबाह थाना क्षेत्र के लेन रोड की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे को चिल्लाते और खेलते देखा जा सकता है। बच्चे चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि रस्सी छोड़ो। वीडियो में एक लड़का पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी पर लेटने की एक्टिंग कर रहा था। बताया गया कि उसका पैर फिसल गया और गले में पड़ी रस्सी कस गई।

बच्चा तड़पता रहा, बाकी के बच्चे खेलते रहे लेकिन सबको लगा कि वह तड़पने की एक्टिंग कर रहा है। कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। इस घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल छोड़ भागा बच्चा (Viral Video)

इस घटना का वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको पूरा दिखा ही नहीं सकते। खेल-खेल में बच्चे की मौत से इलाके में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जब बच्चों ने देखा कि फांसी पर लटके बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है तो वह वहां से भाग गए। इतना ही नहीं, वीडियो बन रहा बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर भाग गया।
वहीं देर बाद बच्चे के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अंबाह पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंचीं और मामले की जांच की।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News