UP Politics सुभासपा NDA में हुई शामिल हुई , ओपी राजभर ने किया ट्वीट

UP Politics Khabarwala 24 News New Delhi:लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, रविवार को भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)में शामिल हो गई। इसको लेकर ओपी राजभर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Politics Khabarwala 24 News New Delhi:लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, रविवार को भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)में शामिल हो गई। इसको लेकर ओपी राजभर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा।

उन्होंने लिखा कि भाजपा और सुभासपा आए साथ… सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी।

राजभर ने ट्वीट कर कहा- गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह से दिल्ली में भेंट हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया. मैं अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मा मुख्यमंत्री जी योगी आदित्यनाथ , जेपी जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूँ.

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या ट्वीट किया

गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस बाबत ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ओपी राजभर से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDAपरिवार में स्वागत करता हूँ।

गृह मंत्री ने लिखा- राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा.

हम कभी झूठ नहीं बोलते- ओपी राजभर

NDAमें शामिल होने के बाद ओपी राजभर ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर भी टिप्पणी की। राजभर ने कहा- 14 तारीख को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकत हुई और एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया। दोनों दल के आने से एनडीए मजबूत होगा.।उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, यूपी के सीएम का शुक्रिया करते हुए कहा- हम उनके अभारी हैं। विपक्षी दलों का नाम लिए बिना राजभर ने कहा- उधर से हमने बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। राजभर ने कहा- हम कभी झूठ नहीं बोलते है। अब यूपी में लड़ाई नाम की कोई चीज नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News