NIKAY CHUNAV 17 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन, तैयारी तेज

KHabarwala24News Hapur NIKAY CHUNAV:नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। हापुड़ नगर पालिका व बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए नामांकन दिल्ली रोड स्थित […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

KHabarwala24News Hapur NIKAY CHUNAV:नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। हापुड़ नगर पालिका व बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए नामांकन दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कालेज में होंगे। पिलखुवा नगर पालिका के लिए नामांकन पालिका परिसर और गढ़ के नामांकन गढ़ तहसील में होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हापुड़ की तीनों नगर पालिकाओं और बाबूगढ़ नगर पंचायत के लिए चुनाव दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। इसके लिए 17 से 28 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन के लिए स्थानों का चयन होने के साथ ही मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम को भी चिन्हित कर लिया गया है। चारों निकायों में मतदान के बाद स्ट्रांग रूम और मतगणना हापुड़ में गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में होगी। सभी मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल सीसीटीवी से लैस होंगे। मंडी से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। एक टीम में पीठासीन अधिकारी समेत चार लोग शामिल रहेंगे।

प्रशासन ने नियुक्त किए रिटर्निंग आफिसर

NIKAY CHUNAV शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती कर दी गई है। सदस्य पद के लिए 19 आरओ व 38 एआरओ, अध्यक्ष पद के लिए 4 आरओ व 8 एआरओ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गाडिय़ों में रुपयों की आवाजाही और अवैध शराब की सप्लाई राकने के लिए गाडिय़ों की जांच करने के लिए उडऩे दस्ते भी तैनात कर दिए गए हैं। इनमें हापुड़ में चार, पिलखुवा और गढ़ दो दो, बाबूगढ़ में दो टीमें सड़कों पर रहकर जांच करेंगी। साथ ही निगरानी टीमों का भी गठन किया गया है जो उडऩ दस्तों को सूचना मुहैया कराएगी।

यह हैं कुछ खास बिंदु ( NIKAY CHUNAV)

जनपद स्तर पर मजिस्ट्रेट द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत करने की दिनांक-16 अप्रैल
संबंधित रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपनी निकाय की सार्वजनिक सूचना निर्गत करने की दिनांक-17 अप्रैल
नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक (पूर्वाह्नन 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच-25 अप्रैल (पूर्वाह्नन 11 बजे से कार्य समाप्ति तक )
नामवापसी-27 अप्रैल (पूर्वाह्नन 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक)
प्रतीक चिंह आवंटन-28 अप्रैल (पूर्वाह्नन 11 बजे से कार्य समाप्ति तक )
मतदान का दिनांक और समय 11 मई (सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक )
मतगणना का दिनांक और समय 13 मई (सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक)

Nikay chunav 17 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन, तैयारी तेज Nikay chunav 17 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन, तैयारी तेज Nikay chunav 17 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन, तैयारी तेज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News