NIKAY CHUNAV:पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वहर में अध्यक्ष पद पर गठबंधन प्रत्याशी ने किया नामांकन, हापुड़ सीट पर अध्यक्ष पद पर अब तक नहीं हुआ नामांकन

Khabarwala24newsHAPURNiKAY CHUNAV:पालिका परिषद पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष पद पर सपा गठबंधन के प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को नामांकन कर दिया है। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ काफी संख्या में समर्थक नामांकन स्थल के बाहर तक पहुंचे। जबकि नगर पालिका हापुड़ सीट पर चौथे दिन भी कोई नामांकन जमा नहीं हुआ। हालांकि अध्यक्ष पद के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24newsHAPURNiKAY CHUNAV:पालिका परिषद पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष पद पर सपा गठबंधन के प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को नामांकन कर दिया है। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ काफी संख्या में समर्थक नामांकन स्थल के बाहर तक पहुंचे। जबकि नगर पालिका हापुड़ सीट पर चौथे दिन भी कोई नामांकन जमा नहीं हुआ। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए आठ और सदस्य पद के लिए 34 नामांकन पत्र खरीदे गए।

NiKAY CHUNAV नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की सीट पर पिछले दस साल से लगातार चेयरमैन रहने वाले सोना सिंह को सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के चौथे दिन सोना सिंह अपने समर्थकों के साथ गढ़ तहसील में नामांकन करने पहुंचे। लेकिन समर्थकों को पुलिस ने नामांकन स्थल के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद सोना सिंह अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और अपना नामांकन किया। इसके अलावा नगर पालिका पिलखुवा सीट पर भी सपा गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद बिलाल ने गुरूवार को अपना नामांकन कर दिया।

- Advertisement -

बिलाल भी अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका पिलखुवा नामांकन स्थल पहुंचे। यहां भी समर्थक नामांकन स्थल से बाहर रहे। जबकि बिलाल ने प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल में पहुंचकर अपना नामांकन किया। हालांकि हापुड़ सीट पर अभी तक किसी भी दल के प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया। लेकिन अपना टिकट पक्का मानने वाले दावेदार नामांकन पत्रों की जमकर खरीद कर रहे हैं। हापुड़ में अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को आठ और सदस्य पद के लिए 34 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके अलावा वार्ड नंबर 40 पर मुन्नी देवी, वार्ड नंबर-17 पर गौरव, वार्ड नंबर-4 पर मोनू और वार्ड 38 पर अमीर अहमद ने अपना नामांकन किया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News