Love Marriage भतीजे का चाची पर आया दिल, 2 साल तक चलता रहा ‘खेल’, चाचा ने दिखाया बड़ा दिल, करा दी शादी

Khabarwala24 News Bhagalpur : Love Marriage कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। प्यार की आपने कई कहानी खूब सुनी होगी और कई प्रेम विवाह देखे भी होंगे, आइए हम आपको बिहार के भागलपुर का एक अजब-गजब मामले के बारे में बताते हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजे […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Bhagalpur : Love Marriage कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। प्यार की आपने कई कहानी खूब सुनी होगी और कई प्रेम विवाह देखे भी होंगे, आइए हम आपको बिहार के भागलपुर का एक अजब-गजब मामले के बारे में बताते हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजे को अपनी चाची से प्यार हो गया। चाची भी अपने पति के लिए सात फेरे और कसमों को भूल करकर भतीजे के साथ ही भविष्य के सपने देखने लगी। दोनों के बीच दो साल तक सब चलता रहा। आखिरकार अंत में चाचा ने ही भतीजे की शादी उसकी चाची से करा दी। बीते शनिवार (3 जून) की रात का ये मामला है। रविवार (4 जून) को शादी कराने का वीडियो वायरल होना शुरू हुआ.

2017 में हुई थी शादी

पति ने बताया कि 2017 में मुंगेर जिले की एक लड़की से उसकी शादी हुई थी। शादी के चार साल बाद तक पति-पत्नी के बीच काफी अच्छा रिश्ता रहा, लेकिन 2021 के बाद दोनों के जीवन में उनका भतीजा आ गया। उसकी पत्नी बड़े भाई के बेटे के प्रति आकर्षित होने लगी। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। घरवालों के समझाने पर भी दोनों नहीं माने।

थाने पहुंचा मामला

बताया गया कि दोनों को काफी समझाया गया लेकिन नहीं माने तो आखिरकार यह मामला थाने तक पहुंच गया। पति सुल्तानगंज थाने पहुंचा और महिला डेस्क से मदद की गुहार लगाई। महिला डेस्क के द्वारा चाची भतीजे को थाना बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे दोनों शादी करने की बात पर अड़े रहे।

चाचा न दिखाया बड़ा दिल

दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे तो चाचा (पति) ने बड़ा दिल दिखाते हुए खुद ही दोनों की शादी सुल्तानगंज के हनुमान मंदिर में करवा दी। शनिवार की रात शादी कराई गई। पति ने कहा कि जिस लड़के के साथ मेरी पत्नी राजी थी मैंने उसी से शादी करा दी। पत्नी का कहना था कि वो उसी लड़के के साथ शादी करेगी। 2017 में मेरी शादी हुई थी। एक बेटा है। दोनों को कई बार साथ में मैंने देखा था.।इसके बाद थाने में भी आवेदन दिया था। मेरे साथ पत्नी 2017 से तो थी ही, लेकिन बीते करीब दो साल से इस लड़के से बातचीत चलता था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News