Khelo India University Games खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022:जनपद में 20 मई को पहुंचेगी मशाल रैली, होगा जोरदार स्वागत

Khabarwala24 News Hapur : Khelo India University Games खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 6 जून तक होगा। इसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए चार रूटों पर मशाल रैलियों को रवाना किया गया था। जनपद में 20 मई को मशाल रैली पहुंचेगी। रैली का जोरदार स्वागत किया जाएगा। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Khelo India University Games खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 6 जून तक होगा। इसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए चार रूटों पर मशाल रैलियों को रवाना किया गया था। जनपद में 20 मई को मशाल रैली पहुंचेगी। रैली का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मशाल रैली को सफल बनाने के लिए अफसरों ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि जनपद में 20 मई की देर शाम मशाल रैली पहुंचेगी। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल रैली का आयोजन जनपद में 21 मई की सुबह 7:30 बजे कलेक्ट्रेट हापुड़ में किया जाएगा। मशाल रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर दिल्ली रोड, मेरठ तिराहा होते हुए तहसील चौराहा हापुड़ पर समाप्त होगी। मशाल रैली में जूडो, कराटे, योगा, स्काउट गाइड, एन.सी.सी, युवा मंगल दल एवं विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग करेगें। तहसील चौराहा हापुड़ से मशाल रैली के सदस्य डीएम पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेंगे। जहां मशाल रैली का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मशाल रैली के सदस्य नौकायान करेंगे। उसके बाद मशाल रैली जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में पहुंचेगी। जहां उनका स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फिर राजपूताना रेजीमेंट स्कूल पिलखुआ में पहुंचेंगे। यहां भी उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। पिलखुवा से मशाल रैली के सदस्य सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे।

सुरक्षा और एम्बुलेंस की रहेगी पूरी व्यवस्था :

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए मशाल रैली हेतु मशाल रैली के जनपद में आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है।

यहां किया जाएगा आयोजन :

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 तृतीय संस्करण का आयोजन लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्वनगर, गोरखपुर एवं दिल्ली में प्रथम बार कराया जा रहा है, इसमे भारत वर्ष के 4774 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। यह प्रतियोगिता दिनांक 25 मई से लेकर पांच जून तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की ओपनिंग सेरेमनी बी.बी.डी बैडमिंटन अकेदमी लखनऊ में 25 मई को की जाएगी।

जनपद की रिया वर्मा और संस्कृति बाना लेंगी गेम्स मं भाग :

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 तृतीय संस्करण में जनपद से दो खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों में शूटिंग की खिलाड़ी संस्कृति बाना एवं तैराकी की खिलाड़ी रिया वर्मा का चयन इन गेम्स के लिए हुआ है।

Khelo india university games खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022:जनपद में 20 मई को पहुंचेगी मशाल रैली, होगा जोरदार स्वागत Khelo india university games खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022:जनपद में 20 मई को पहुंचेगी मशाल रैली, होगा जोरदार स्वागत Khelo india university games खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022:जनपद में 20 मई को पहुंचेगी मशाल रैली, होगा जोरदार स्वागत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News