Hyderabad Whisky Ice Cream आइसक्रीम खाते ही चढ़ जाता था नशा ! दुकान पर पड़ा छापा तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Khabarwala 24 News New Delhi: Hyderabad Whisky Ice Cream हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जब एक आइसक्रीम पार्लर पर छापा पड़ा तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। टीम को सूचना मिली थी कि आइसक्रीम में कोई नशीला पदार्थ मिलाया जाता है। टीम ने जब छापा मारा तो सच्चाई सामने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Hyderabad Whisky Ice Cream हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जब एक आइसक्रीम पार्लर पर छापा पड़ा तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। टीम को सूचना मिली थी कि आइसक्रीम में कोई नशीला पदार्थ मिलाया जाता है। टीम ने जब छापा मारा तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद इस दुकान से बड़ी संख्या में आइसक्रीम और शराब जब्त की गई है।

कथित रैकेट का हुआ भंडाफोड़ (Hyderabad Whisky Ice Cream)

मामला आरटीसी क्रॉस रोड पर मौजूद एक आइसक्रीम पार्लर का है। अधिकारियों ने शुक्रवार को आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि दुकानदार आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचता था, जिसे खाने के बाद लोगों पर नशा चढ़ता था। बताया जा रहा है कि दुकानदार सोशल मीडिया के जरिए व्हिस्की आइसक्रीम का प्रचार भी करता था।

सामने आई हैरान करने वाली जानकारी (Hyderabad Whisky Ice Cream)

वहीं अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ही उन्हें इस आइसक्रीम पार्लर के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद जब छापा मारा गया तो 3.85 लाख रुपये की शराब जब्त की गई। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम को 11.5 किलोग्राम आइसक्रीम मिली। पार्लर के मालिक की पहचान शरत चंद्र रेड्डी के तौर पर हुई है। जांच के अनुसार, वह प्रत्येक किलोग्राम आइसक्रीम में 60 मिली व्हिस्की मिलाता था।

सोशल मीडियो के जरिए हो रहा था आइसक्रीम का प्रमोशन (Hyderabad Whisky Ice Cream)

अधिकारियों के अनुसार, आइसक्रीम पार्लर चुनिंदा ग्राहकों को व्हिस्की-युक्त आइसक्रीम परोस रहा था। सोशल मीडिया के जरिए इस आइसक्रीम का प्रमोशन हो रहा था। यही से आबकारी विभाग को जानकारी मिली थी। अब इस आइसक्रीम पार्लर की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान है।बता दें कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पिछले महीने ही बताया था कि शराब की दुकानों को छोड़कर शहर में अब सभी दुकानें रात 1 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने कहा था कि वह दारू के मैं खिलाफ हैं, दुकानें जितनी खुली रहेंगी, लोग उतना ही पीएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News