Honda Elevate सस्ती हो गई ये धांसू SUV, एलिवेट पर बंपर डिस्काउंट दे रही होंडा, 6-एयरबैग की सेफ्टी; जानिए पूरी डिटेल्स

Khabarwala 24 News New Delhi : Honda Elevate अगर नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, होंडा अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी एलिवेट पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, इस दौरान होंडा एलिवेट खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Honda Elevate अगर नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, होंडा अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी एलिवेट पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, इस दौरान होंडा एलिवेट खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 86,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। आइए एक नजर डालते हैं डिस्काउंट की डिटेल्स और फीचर्स पर…

यहां देखें डिस्काउंट की डिटेल्स (Honda Elevate)

बता दें कि होंडा एलिवेट MY2024 स्टॉक के ZX MT वैरिएंट पर 86,100 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि SV, V और VX MT वैरिएंट पर 76,100 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, MY2025 स्टॉक के ZX MT वैरिएंट पर 66,100 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, SV, V और VX MT ट्रिम पर 56,100 रुपये तक का लाभ मिल रहा है।

कुछ ऐसा है एसयूवी का पावरट्रेन (Honda Elevate)

होंडा एलिवेट में पावरट्रेन के तौर पर 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 121bhp की अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि कार के इंजन में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी (Honda Elevate)

दूसरी ओर एसयूवी में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6-एयरबैग दिया गया है। भारतीय मार्केट में होंडा एलिवेट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 16.73 लाख रुपये तक जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News