Hapur News: दरोगा ने पत्नी को पीटा, पैदा होने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया बच्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली पुलिस के दरोगा ने अपनी पत्नी के साथ बेहरमी से मारपीट की। मारपीट में पीड़िता के पेट में पलने वाला बच्चा भी मर गया। मामले की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। पीड़ित परिवार अपनी बेटी को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली पुलिस के दरोगा ने अपनी पत्नी के साथ बेहरमी से मारपीट की। मारपीट में पीड़िता के पेट में पलने वाला बच्चा भी मर गया। मामले की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। पीड़ित परिवार अपनी बेटी को घर लेकर आए । पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस के दरोगा और ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए देवलोक कॉलोनी के निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गत 22 जनवरी 2023 को उसकी बेटी आकांक्षा तोमर की शादी दिल्ली पुलिस में दरोगा आकाशदीप चौधरी उर्फ गोलू के साथ हुई थी। शादी में पीड़ित ने करीब 70 लाख रूपए का दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में 30 लाख रूपए की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर ना बिगड़ने, इस कारण विवाहिता सब कुछ सहती रही।

- Advertisement -

दरोगा पति पर लगाया युवती से अवैध संबंध का आरोपी

रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी को पता चला कि उसके पति के एक अन्य युवती से अवैध संबंध है। उसके बाद 7 जून 2023 को विवाहिता ने इस बात का विरोध किया तो पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने 3 माह की गर्भावस्था में विवाहिता को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि पति ने गला दबाकर आकांशा तोमर की हत्या का प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। मारपीट से उनकी बेटी का गर्भपात गया। मामले की जानकारी पर पीड़ित के पिता ससुराल पहुंचे और उसे घर ले आए। विवाहिता का पति लगातार पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने दरोगा आकाश चौधरी, गजपाल, विमला, प्रिया तोमर और प्रीति चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur news: दरोगा ने पत्नी को पीटा, पैदा होने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया बच्चा, जानिए क्या है पूरा मामला Hapur news: दरोगा ने पत्नी को पीटा, पैदा होने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया बच्चा, जानिए क्या है पूरा मामला Hapur news: दरोगा ने पत्नी को पीटा, पैदा होने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया बच्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News