Hapur News आरपीएफ ने मानव तस्करी को लेकर ट्रेनों सहित स्टेशन परिसर में लोगों को किया जागरूक

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : मानव तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की ओर से हापुड़ जंक्शन परिसर और विभिन्न प्लेटफॉर्म से गुजरने वाली ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया गया। मानव तस्करी में लिप्त किसी भी संदिग्ध को स्टेशन परिसर व ट्रेनों में देखने पर तत्काल इसकी शिकायत आरपीएफ से करने की अपील की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur : मानव तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की ओर से हापुड़ जंक्शन परिसर और विभिन्न प्लेटफॉर्म से गुजरने वाली ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया गया। मानव तस्करी में लिप्त किसी भी संदिग्ध को स्टेशन परिसर व ट्रेनों में देखने पर तत्काल इसकी शिकायत आरपीएफ से करने की अपील की गई है। अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस के अवसर पर आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव के निर्देश पर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जंक्शन के पूछताछ केंद्र से भी उद्धोषणा कर मानव तस्करी, बाल शोषण और बाल मजदूरी को रोकने के लिए आरपीएफ हेल्पलाइन संख्या 182 पर कॉल कर यात्रियों को जागरूक किया गया।

Hapur news आरपीएफ ने मानव तस्करी को लेकर ट्रेनों सहित स्टेशन परिसर में लोगों को किया जागरूक

आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही अब रेलवे सुरक्षा बल की ओर से मानव तस्करी के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया गया है। तस्करी के लिए अपने साथ बच्चों और महिलाओं को ले जा रहे किसी भी संदिग्ध को देखने पर लोगों को तत्काल इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल से करने की अपील की गई है। टीम ने रेल यात्रियों खासकर महिला रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर 182 नंबर डायल करने की सलाह दी। इसके अलावा स्टेशन पर यात्री सुरक्षा, यात्रियों से संबंधित अपराध, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण एवं नशाखुरानों के बावत जागरूक किया। पुरुष यात्रियों को महिला बोगी और सामान्य को दिव्यांग बोगी में सफर नहीं करने, ट्रेन में अथवा रेलवे स्टेशन पर सामान छूटने, रेल यात्रा के दौरान चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ने, सहयात्री के दौरान परेशान अथवा अभद्र व्यवहार करने एवं अपरिचित यात्री द्वारा अनावश्यक रूप से मेल जोन बढ़ाने पर अविलंब 182 नंबर पर डायल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल की सहायता प्राप्त करने की अपील की गई

Hapur news आरपीएफ ने मानव तस्करी को लेकर ट्रेनों सहित स्टेशन परिसर में लोगों को किया जागरूक Add Hapur news आरपीएफ ने मानव तस्करी को लेकर ट्रेनों सहित स्टेशन परिसर में लोगों को किया जागरूक Hapur news आरपीएफ ने मानव तस्करी को लेकर ट्रेनों सहित स्टेशन परिसर में लोगों को किया जागरूक Hapur news आरपीएफ ने मानव तस्करी को लेकर ट्रेनों सहित स्टेशन परिसर में लोगों को किया जागरूक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News