Hapur News पत्नी को लेकर लौट रहे परिजन पर लाठी डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज

Hapur News Khabarwala24News Hapurः पत्नी को मायके से लेकर घर लौट रहे एक पति व उसके परिजन पर थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा-किठौर मार्ग पर करीब दस लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapurः पत्नी को मायके से लेकर घर लौट रहे एक पति व उसके परिजन पर थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा-किठौर मार्ग पर करीब दस लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

क्या है मामला

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना सिंभावली के गांव शरीफपुर के सनोद ने उसकी शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी युवती के साथ चार मई 2023 को हुई थी। शादी के दौरान किसी बात को लेकर वर व वधु पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। 14 मई को पीड़ित बहन रचना, जीजा विजय के साथ पत्नी को लेने ससुराल गया था। पत्नी को लेकर सभी लोग वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

आरोप है कि गांव असौड़ा-किठौर मार्ग पर पहुंचने पर गांव बदनौली के निवासी लोगों ने लाठी-डंडों से पीड़ित व उसके साथ मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि पांच नामजद व पांच अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Hapur news पत्नी को लेकर लौट रहे परिजन पर लाठी डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज Hapur news पत्नी को लेकर लौट रहे परिजन पर लाठी डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज Hapur news पत्नी को लेकर लौट रहे परिजन पर लाठी डंडों से हमला, मुकदमा दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News