Hapur News चर्म रोग विशेषज्ञ का इस्तीफा,चार्ज लेने नहीं पहुंचे फिजिशियन

Hapur News: Khabarwala 24 News Hapur:जिला अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दे दिया है। इनके जाने से जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों में चर्म रोग का इलाज भी बंद हो गया, क्योंकि यहां एक ही पोस्ट थी। इसके अलावा तीन अन्य चिकित्सकों ने भी इस्तीफा दिया है। एक फिजिशियन ने चार्ज लेने से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News: Khabarwala 24 News Hapur:जिला अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ ने इस्तीफा दे दिया है। इनके जाने से जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों में चर्म रोग का इलाज भी बंद हो गया, क्योंकि यहां एक ही पोस्ट थी। इसके अलावा तीन अन्य चिकित्सकों ने भी इस्तीफा दिया है। एक फिजिशियन ने चार्ज लेने से ही इंकार कर दिया। जिला अस्पताल के ही एक एनीस्थिशिया चिकित्सक का भी तबादला हो गया है।

चिकित्सक की समस्या से जूझ रहा

स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। क्योंकि इन चिकित्सकों को सरकारी सुविधाओं से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों में सेवाएं रास आ रही हैं। हर साल विशेषज्ञ चिकित्सक इस्तीफा देकर जा रहे हैं। हाल ही में जिला अस्पताल में नियुक्त चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.सौम्या गोयल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

13 लाख की आबादी मात्र एक सर्जन

बता दें कि जिले में चर्म रोग विशेषज्ञ की एक ही पद है, ऐसे में डॉ.सौम्या गोयल के जाने से इस बीमारी का इलाज कराना मरीजों के लिए मुश्किल हो रहा है। सामान्य एलर्जी की दवाएं तो एमबीबीएस डॉक्टर भी दे देते हैं, लेकिन गंभीर एलर्जी पर मरीज को रेफर करना ही एक मात्र विकल्प है। इसके अलावा गढ़ रोड सीएचसी में जनरल सर्जन डॉ.फैजल मुमताज भी इस्तीफा दे चुके हैं। अब जिले में सिर्फ एक ही सर्जन है, जिनके सहारे 13 लाख की आबादी है। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.कनिका अग्रवाल ने भी इस्तीफा दिया है। एमबीबीएस डॉ.पंकज चतुर्वेदी भी स्वास्थ्य विभाग का साथ छोडक़र चले गए हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के बिना जिले में किस तरह स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

-जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थिति-

विशेषज्ञ चिकित्सक पद कार्यरत

चर्म रोग विशेषज्ञ 01 00

सर्जन 6 1

स्त्री रोग विशेषज्ञ 8 1

फिजिशियन 6 1

रेडियोलॉजिस्ट 6 2

हड्डी रोग विशेषज्ञ 2 1

बाल रोग विशेषज्ञ 4 3

क्या कहते हैं मुख्य चिकित्साधिकारी

अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के संबंध में शासन को पत्र लिखा है। अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज दिलाया जा रहा है। –डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।

Hapur news चर्म रोग विशेषज्ञ का इस्तीफा,चार्ज लेने नहीं पहुंचे फिजिशियन Add Hapur news चर्म रोग विशेषज्ञ का इस्तीफा,चार्ज लेने नहीं पहुंचे फिजिशियन Hapur news चर्म रोग विशेषज्ञ का इस्तीफा,चार्ज लेने नहीं पहुंचे फिजिशियन Hapur news चर्म रोग विशेषज्ञ का इस्तीफा,चार्ज लेने नहीं पहुंचे फिजिशियन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News