Hapur News रेलवे की बढ़ेगी आय, लाखन स्टेशन पर बनेगा नया मालगोदाम, उद्यमियों को मिलेगी राहत

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: रेलवे विभाग अपनी आय बढ़ाने के लिए माल परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में हापुड़ दिल्ली रेलवे लाइन पर लाखन रेलवे स्टेशन पर नया मालगोदाम बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन पर माल उतार चढ़ाव के लिए प्लेटफार्म का निर्माण होगा और अतिरिक्त रेलवे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: रेलवे विभाग अपनी आय बढ़ाने के लिए माल परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में हापुड़ दिल्ली रेलवे लाइन पर लाखन रेलवे स्टेशन पर नया मालगोदाम बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन पर माल उतार चढ़ाव के लिए प्लेटफार्म का निर्माण होगा और अतिरिक्त रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी। स्थानीय अधिकारियों ने रेलवे के वरिष्ठ अफसरों को प्रस्ताव भेज दिया है, जिसे स्वीकृति भी मिल चुकी है। जल्द टेंडर जारी होने के बाद कार्य की शुरूआत हो जाएगी।

क्या है मामला

रेल प्रशासन गुड्स कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है। रेल प्रशासन व्यापारियों को सहूलियत देने के लिए कनेक्टविटी की भी ध्यान दे रहा है। गाजियाबाद और हापुड़ के बीच अनेक लोहा, सीमेंट फैक्ट्रियां हैं, जहां से देश के विभिन्न राज्यों में माल भेजा जाता है। अभी तक उत्पादन इकाईयों का माल सड़क परिवहन से भेजा जाता था। रेलवे से भेजने पर व्यापारियों को जाम और नो एंट्री की दिक्कत का सामना करना पड़ता था। व्यापारियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हापुड़ गाजियाबाद के बीच स्थित लाखन रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम बनाने का निर्णय लिया। इससे व्यापारियों को माल की आवाजाही में आसानी होगी।

प्लेटफार्म का निर्माण होने साथ बिछेगी अतिरिक्त लाइनें

प्रथम चरण पर लाखन में रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है और एक अतिरिक्त लूप लाइन बिछाई जा रही है। दूसरे चरण में एक ओर लाइन बिछेगी। इसके साथ ही 75 मीटर लंबा और 15 चौड़ा प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। जिससे मालगाड़ी में समान को लोड, अनलोड करने में परेशान न उठानी पड़े। इसके अलावा करीब 250 वर्ग मीटर में मर्चेंट रूम, लैबर शेड का निर्माण होगा। सामान को बरसात और धूप से बचाने के लिए करीब 400 वर्ग मीटर में गुड्स शैड बनाया जाएगा। भविष्य में दस हजार वर्ग मीटर में मालगोदाम बनाने की योजना है।

प्रस्ताव पर लगी मोहर , टेंडर के बाद शुरू होगा कार्य-

रेलवे अधिकारियों की माने तो लाखन स्टेशन पर मालगोदाम बनाने के लिए प्रस्ताव मंडल को भेजा गया था। जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। शुरूआत में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से मालगोदाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रकिया शुरू होगी, टेंडर प्रकिया पूर्ण होने के बाद कार्य की शुरूआत हो जाएगी।

 

हापुड़ माल गोदाम के पुननिर्माण के लिए भी मांगा प्रस्ताव

हापुड़ शहर के रेलवे के मालगोदाम की दशा सुधारने के लिए उसके पुननिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मंडल द्वारा स्थानीय अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है। मालगोदाम से शहर की तरफ आने वाली सड़क, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यालय, लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराने सहित अन्य सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News