Hapur News सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अवैध होर्डिंग/फ्लेक्स का उठाया लोकसभा में मामला

Hapur News khabarwala 24 News Hapur: मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध रूप से लगाये गए होर्डिंग/फ्लेक्स हटाये जाने तथा इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही कर इससे होने वाली राजस्व की हानि को उनसे वसूल किये जाने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News khabarwala 24 News Hapur: मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध रूप से लगाये गए होर्डिंग/फ्लेक्स हटाये जाने तथा इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही कर इससे होने वाली राजस्व की हानि को उनसे वसूल किये जाने की मांग की।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाये गए अवैध होर्डिंगों की तरफ सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि किसी भी स्थान पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना ही इस प्रकार के होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाने के दौरान अनेक बार तो इस बात का भी ध्यान नहीं किया जाता है कि यह दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र है अथवा नहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्थानीय अधिकारीयों/कर्मचारियों की मिलीभगत से लगाये जाने वाले इस प्रकार के होर्डिंगों से सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ ही दुर्घटनाओं को भी बढ़ावा मिलता है। अनेक बार तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिशासूचक बोर्डों पर भी इस प्रकार के होर्डिंग/फ्लेक्स लगा दिए जाते हैं।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि देश के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध प्रकार से लगाये जाने वाले होर्डिंगों इत्यादि को हटवाया जाए तथा इसके ये जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही कर इससे होने वाली राजस्व की हानि को उनसे वसूल किया जाए।

\Hapur news सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अवैध होर्डिंग/फ्लेक्स का उठाया लोकसभा में मामला Add Hapur news सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अवैध होर्डिंग/फ्लेक्स का उठाया लोकसभा में मामला Hapur news सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अवैध होर्डिंग/फ्लेक्स का उठाया लोकसभा में मामला Hapur news सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अवैध होर्डिंग/फ्लेक्स का उठाया लोकसभा में मामला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News