Hapur News Khabarwala24 News Hapur: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम रामपुर इनायतपुर के प्राथमिक स्कूल के परिसर में आयोजित बाढ़ राहत चौपाल व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की।
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी भर गया है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ से संबंधित की गई तैयारियों व आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी दी।
गोताखोरों को किया सम्मानित
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गोताखोरों और नाविकों को सुरक्षा किट का भी वितरण किया जिसमें लाइफ जैकेट लाइफ ब्वॉय टॉर्च मेडिकल किट रस्सी और पतवार प्रदान की । इसके साथ ही शिवरात्रि पर्व पर गंगा में डूब रहे 18 श्रद्धालुओं का जीवन बचाने पर पांच गोताखोरों को प्रभारी मंत्री ने सम्मानित किया। बाढ़ खंड के अधिकारियों व आपदा राहत विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल को निर्देशित किया कि बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम होना चाहिए संबंधित बाढ़ खंड के अधिकारी यह विशेष ध्यान दें।

ग्रामीणों ने की बांध बनवाने की मांग
प्रभारी मंत्री ने ग्राम रामपुर इनायतपुर के ग्राम वासियों से भी बातचीत की। ग्राम वासियों ने प्रभारी मंत्री को आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया कि यदि इस क्षेत्र में बांध बन जाए तो हर साल होने वाली इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि 85 करोड का प्रोजेक्ट बनाकर स्वीकृति हेतु शासन में प्रेषित किया जा चुका है । कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया , जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा , मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार , उप जिलाधिकारी गढ़ अंकित वर्मा , तहसीलदार सीमा सिंह सहित अनेक जनपदीय अधिकारी मौजूद थे।



