Hapur News हापुड़ पुलिस ने दस हजार के इनामी पत्थरबाज को दबोचा

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में पिछले दिनों हुए विवाद और पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस की टीम ने पथराव करने के एक आरोपी को सिकंदर गेट चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: जनपद की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में पिछले दिनों हुए विवाद और पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस की टीम ने पथराव करने के एक आरोपी को सिकंदर गेट चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

क्या था पूरा मामला

मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में एक जुलाई की शाम रास्ते में चारा पड़ा होने के कारण दो परिवारों में विवाद हो गया था। उस समय पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। लेकिन अगले ही दिन शाम को एक बार फिर से विवाद हो गया। आरोपियों ने छत पर चढक़र जमकर पथराव किया, मौके पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आनन फानन में पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया था।

- Advertisement -

Hapur news हापुड़ पुलिस ने दस हजार के इनामी पत्थरबाज को दबोचा
कौन हैं पकड़ा गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किला कोना थाना हापुड़ नगर निवासी शमशाद उर्फ आदिल को गिरफ्तार किया है।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस का कहना है कि इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Add Hapur news हापुड़ पुलिस ने दस हजार के इनामी पत्थरबाज को दबोचा Hapur news हापुड़ पुलिस ने दस हजार के इनामी पत्थरबाज को दबोचा Hapur news हापुड़ पुलिस ने दस हजार के इनामी पत्थरबाज को दबोचा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News