Hapur News बनखंडा में गिरा छज्जा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में सोमवार सुबह एक मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। बताया गया कि छज्जे पर बने शौचालय में महिला शौच के लिए गई थी। जिसके मलबे में दबकर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में सोमवार सुबह एक मकान का छज्जा गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। बताया गया कि छज्जे पर बने शौचालय में महिला शौच के लिए गई थी। जिसके मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई।

Hapur news बनखंडा में गिरा छज्जा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

गांव बनखंडा निवासी पप्पू पुत्र अलाउद्दीन ने बताया कि उसके मकान के छज्जे पर शौचालय बनाया हुआ है। मकान पुराना होने के कारण छज्जा जर्जर हो गया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते पीड़ित उसे ठीक नहीं करा पाया। सोमवार सुबह करीब छह बजे उसकी माता जाफरी शौच के लिए शौचालय में पहुंची। इस दौरान अचानक छज्जे सहित वह नीचे गिर गई और मलबे में दब गई।

वृद्धा की चीख सुनकर परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे। इसी बीच ग्रामीण भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर वृद्धा को मलबे के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिजन में कोहराम मच गया। मृतका के परिजन को सांत्वना देने के लिए गांव के लोग पहुंचने लगे।

Add Hapur news बनखंडा में गिरा छज्जा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत Hapur news बनखंडा में गिरा छज्जा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत Hapur news बनखंडा में गिरा छज्जा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News