dolly chaiwala video ‘डॉली भाई के जलवे ही जलवे …’, दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचा तो जहाज के पायलट यूं खिंचवाने लगे फोटो

Khabarwala 24 News New Delhi: dolly chaiwala video आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी इंसान को रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। आपने डॉली चायवाले का नाम तो सुना ही होगा। नागपुर में चाय का ठेला लगाने वाला डॉली भी सोशल मीडिया की वजह से आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: dolly chaiwala video आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी इंसान को रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा सकता है। आपने डॉली चायवाले का नाम तो सुना ही होगा। नागपुर में चाय का ठेला लगाने वाला डॉली भी सोशल मीडिया की वजह से आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वो जहां भी जाता है, लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़े चले आते हैं। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि डॉली के साथ प्लेन के पायलट्स भी फोटो खिंचवाने की कोशिश में लगे हैं. ये वीडियो दुबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है।

एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए (dolly chaiwala video)

इंस्टाग्राम अकाउंट @indian_pilot_ पर हाल ही में एक रोचक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें डॉली चायवाला दुबई एयरपोर्ट पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार डॉली चायवाले का असली नाम सुनील पाटिल है। यूं तो उनके वीडियोज इंस्टाग्राम पर पहले से ही फेमस हो रहे थे, पर कुछ दिनों पहले जब वो बिल गेट्स के साथ नजर आए, तब सबकी निगाहें उनकी ओर जम गईं और वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए। अब अगर किसी के सामने इतना बड़ा इंफ्लुएंसर आ जाए, तो जाहिर है कि लोग उसके साथ फोटो खिंचवाना चाहेंगे।

खिंचवाई डॉली चायवाले के साथ फोटो (dolly chaiwala video)

ऐसा ही दुबई एयरपोर्ट पर दो पायलट्स को भी लगा होगा। एक महिला और एक पुरुष पायलट इस वायरल वीडियो में डॉली चायवाले के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। फोटो के बीच में डॉली अपना फेमस पोज भी दे रहे हैं, जिसें वो एक उंगली और अंगूठे को बाहर निकालकर हाथों को टेढ़ा कर के पोज देते हैं। शख्स ने सूट पहना है, चश्मा लगाया है, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वही डॉली चायवाला है जो कभी ठेले पर चाय बेचा करता था।

वीडियो जमकर हो रहा है वायरल (dolly chaiwala video)

इस वीडियो को 80 हजार व्यूज मिले हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया- डॉली भाई के जलवे हैं ! एक ने हैरानी में पूछा कि क्या ये सच है, इस आदमी की बायोग्राफी आने वाली है? एक ने कहा कि जितने पैसे मम्मी-पापा ने लगाए पायलट बनने में, वो सब आज यहां बर्बाद साबित हुए. वहीं एक ने कहा कि ये देखने के बाद वो अपनी आंखों को दान देना चाहता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News