Crime News क्या था इस 19 साल की लड़की का कसूर? पहले आंखों में घुसाया पेंचकस फिर ब्लेड से काटी गर्दन, दरिंदगी की सारी हदें पार

Khabarwala24News Telangana : Crime News एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने पहले लड़की की आंखों में पेंचकस घुसा दिया और उसके बाद गले को ब्लेड से काट दिया और शव तालाब में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Telangana : Crime News एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने पहले लड़की की आंखों में पेंचकस घुसा दिया और उसके बाद गले को ब्लेड से काट दिया और शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

तेलंगाना के विकाराबाद के कालापुर गांव का यह मामला है। मृतका की पहचान जुट्टू सिरिशा के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, जुट्टू सिरिशा 10 जून की रात 11 बजे घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों ने तालाब में लड़की का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।

- Advertisement -

अस्पताल में काम करती थी काम

प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि लड़की की आंखों पर गंभीर चोट के अलावा उसका गला कटा हुआ है और हाथ पर भी चोट के निशान हैं। जानकारी के अनुसार, 19 साल की लड़की अस्पताल में काम करती थी और 10 जून यानी शनिवार की देर रात वो घर से बिना बताए गई थी। पिता ने जब पुत्री की तलाश ढूंढना शुरू की तो वो नहीं मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों को लड़की का शव मिला और उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।

पुलिस ने तालाब से लड़की के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने 19 साल की लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असल वजह क्या है और किन अज्ञात लोगों ने लड़की की इतनी बेरहमी से हत्या की गई है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News