Crime News दहेज की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक

Crime News Khabarwala24News:दहेज की मांग पूरी ने करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल लिया। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और दो लाख रुपये मांग रहे थे। क्या है मामला गांव भमैड़ निवासी शाहीन ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसका निकाह जिला गाजियाबाद के थाना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News Khabarwala24News:दहेज की मांग पूरी ने करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल लिया। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और दो लाख रुपये मांग रहे थे।

क्या है मामला

गांव भमैड़ निवासी शाहीन ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसका निकाह जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी गांव निगरावठी के असलम के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज दिए जाने से खुश नहीं थे। जिसे लेकर उसे आए दिन प्रताडि़त किया जाता था। इस दौरान उसने पांच वर्षीय पुत्री आलिया व तीन वर्षीय पुत्र अहाद को जन्म दिया। लेकिन ससुरालियों का अत्याचार बंद नहीं हुआ। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। 28 जनवरी 2023 को ससुराल पक्ष के लोग उसे घर ले गए थे। लेकिन घर ले जाकर आरोपियों दोबारा प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। जिसके चलते वह दोबारा मायके आ गई। 30 अप्रैल को पीडि़ता की पुत्री की तबियत बिगड़ गई। इसकी जानकारी उसने पति को दी। पति ने दवा दिलाने के बहाने उसे पुत्री के साथ बाबूगढ़ छावनी बुलाया। जहां उसके साथ मारपीट कर दी और बीच सड़क पर उसे तीन तलाक कह दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

- Advertisement -

Crime news दहेज की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime news दहेज की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक Crime news दहेज की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक Crime news दहेज की मांग पूरी न करने पर दिया तीन तलाक

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News