Crime News मकान का ताला तोड़कर चोरी

Khabarwala24 News (HAPUR) : Crime News कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नवरंगपुरी में दिन के समय में दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता आरती ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने बेटे अमन को घर पर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News (HAPUR) : Crime News कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नवरंगपुरी में दिन के समय में दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Crime news मकान का ताला तोड़कर चोरी

- Advertisement -

पीड़िता आरती ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने बेटे अमन को घर पर छोड़कर हापुड़ के एक अस्पताल में अपनी माता को देखने गई थी। दोपहर के समय उनका बेटा घर का ताला लगाकर पास ही रहने वाली अपनी चाची के घर चला गया। शाम के समय जब वह वापस बेटे को लेकर घर लौटी तो घर का ताला टूटा पड़ा देख उनके होश उड़़ गये। जांच करने पर पता चला कि घर से छह हजार रुपये की नगदी, चार जोड़ी पाजेब व दो कान की बाली चोरी हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News