Khabarwala24 News Hapur : Crime News बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए। ।
क्या है मामला
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरी व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इसी क्रम में ग्राम गंदू नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की गई है।

बुलंदशहर से चोरी की गई थी बाइक
पुलिस ने बताया कि बाइक के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि बाइक बुलंदशहर जनपद से चोरी की गई है।
कौन है पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ग्राम मवई थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर निवासी सुखराज है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों में करीब दस मुकदमें विभिन्न थाने में दर्ज हैं।


