एकेपी (Akp) कालेज के हिंदी विभाग में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

khabarwala24 News Hapur: आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (Akp)में हिंदी विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका तथा हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. करुणा गुप्ता प्रतिस्पर्धा के माध्यम से छात्राओं में अध्ययन के प्रति अभिरुचि बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करती हैं। पोस्टर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala24 News Hapur: आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (Akp)में हिंदी विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका तथा हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. करुणा गुप्ता प्रतिस्पर्धा के माध्यम से छात्राओं में अध्ययन के प्रति अभिरुचि बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करती हैं। पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत किन्हीं “दो हिंदी गद्य लेखकों की जीवनी चित्र के साथ” प्रस्तुत करना था जबकि निबंध प्रतियोगिता का विषय था “उपन्यास सम्राट प्रेमचंद”।

निबंध प्रतियोगिता में यह रही विजयी

निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सदस्या डॉ. पूनम भारद्वाज एवं डॉ. सीमा सिंह ने कु.सारिया बानो को प्रथम, कु.हुमा को द्वितीय, कु.काजल को तृतीय, एवं कु. आरती सागर तथा कु. मोनिका को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में यह रही विजयी

पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत निर्णायक मंडल की सदस्या डॉ. अमिता शर्मा एवं डॉ. रुचि त्यागी ने कु.हुमा को प्रथम, कु.सारियाबानो को द्वितीय, कु.पायल रानी को तृतीय एवं कु.अंजलि सैनी एवं शिवानी तोमर को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. साधना तोमर ने छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी छात्राओं को प्रेरित किया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News