Khabarwala24 News Hapur : Chunav कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत हासिल होने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। कांग्रेस नेता विवेक गोयल भट्टे वालों ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंगा गांधी, दिग्गविजय सिंह, डी.के.शिवाकुमार सहित कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व एवं कर्नाटक कांग्रेस को शुभकांमना देते हुए कहा कि इस सफलता के बाद आगामी 2024 तक और मजबूत करने का प्रयास हम सभी लोगों के द्वारा किया जाएगा।
कांग्रेस नेता विवेक गोयल भट्टे वाले ने कहा कि कर्नाटक में अब बेहतर विकास होगा , भ्रष्टाचार खत्म होगा, किसान,व्यापारी, छात्र समेत सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रख कार्य होगा।













