Bike Stunt Viral Video बुलेट पर कर रहा था स्टंटबाजी,’बिहार पुलिस ने सिखाया सबक…

Khabarwala 24 News New Delhi: Bike Stunt Viral Video सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सड़क पर गाड़ी चलाते समय हमें अपना ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क पर बाइक या कार से खतरनाक स्टंट करते कई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Bike Stunt Viral Video सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सड़क पर गाड़ी चलाते समय हमें अपना ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क पर बाइक या कार से खतरनाक स्टंट करते कई लोगों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की है लेकिन कुछ लोग अपनी आदत से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहा है।

स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल (Bike Stunt Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक सड़क पर दोनों हाथों को छोड़कर बाइक चला रहा है। बाइक सवार के पीछे पुलिस की गाड़ी भी चल रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि शख्स को पुलिस की गाड़ी के बारे में जानकारी थी या नहीं। स्टंट कर रहे शख्स का नाम प्रशांत यादव बताया जा रहा है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ एक्शन भी लिया।
इस वीडियो को बिहार पुलिस ने X पर शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Bike Stunt Viral Video)

बाइक से स्टंट करने पर हुई पुलिसिया कार्रवाई पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स भी किए हैं। एक ने कमेंट किया है कि लड़का बहुत समय से वीडियो बनाता था लेकिन अब पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है, वाकई बिहार पुलिस का कोई जवाब नहीं है। दूसरे ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से ही कई लोगों के जान चली जाती है, इस पर तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे स्टंट करने वाले लोगों का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News