CLOSE

Barnawa News बाबा राम रहीम चौथी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचे , मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Barnawa News Khabarwala 24 News Barnawa: हरियाणा की रोहतक की सुनारिया जेल से तीस दिन का पैरोल लेकर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम गुरुवार को एक बार फिर बरनावा आश्रम पहुंच गए। बताया गया है कि उनके साथ उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये है। रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को जेल से हरियाणा पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी। डेरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राम रहीम को चार गाड़ियों की सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत विजय चौधरी, थाना प्रभारी बिनौली एनएस सिरोही व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में शाम साढ़े छह पहुंचे। इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम थे। उनके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। पुलिस ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। नियमों का पालन राया जाएगा।

पैरोल पर चौथी बार बरनावा में आये डेरा प्रमुख

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर चौथी बार आये है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को ३० दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन पेरोल के समय के दौरान रहे। इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन के पैरोल का समय बिताकर वे 3 मार्च को सुनारिया जेल गया था। साथ ही सजा के बाद की पैरोल की बात अगर करे तो उन्हें 7 बार जेल से पैरोल मिल चुका है। जिसमें चार बार बरनावा आश्रम में आकर रहे हैं।

- Advertisement -

डेरा प्रमुख का ऑनलाइन होता है प्रवचन

जेल से पेरोल पर बरनावा आश्रम आने के बाद जहां डेरा प्रमुख द्वारा ऑलाइन साध-संगत को प्रवचन दिया जाता है ।वहीं उनके हजारों भक्तों की भीड भी आश्रम पर उनके दर्शन को उमडती रही है। हालाकि आश्रम प्रबधंन लगातार डेरा अनुयायियों से आश्रम नहीं आने की अपील करता रहता है मगर भक्त उनकी अपील को अनसुना कर देते हैं।

Barnawa news बाबा राम रहीम चौथी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचे , मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ Barnawa news बाबा राम रहीम चौथी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचे , मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ Barnawa news बाबा राम रहीम चौथी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचे , मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ Add Barnawa news बाबा राम रहीम चौथी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचे , मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-