Bareilly News ऑनलाइन डेटिंग एप पर दोस्ती,निकाह, फिर जेवर लेकर फरार हो गई तीन बच्चों की मां

Bareilly News Khabarwala24 News Bareilly : यूपी के जनपद बरेली में एक तीन बच्चों की मां ने डेटिंग एप के जरिए एक युवक से दोस्ती कर निकाह कर लिया और अब लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई है। आरोप है कि युवती और उसका परिवार युवक पर फर्जी मुकदमें में फंसाने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Bareilly News Khabarwala24 News Bareilly : यूपी के जनपद बरेली में एक तीन बच्चों की मां ने डेटिंग एप के जरिए एक युवक से दोस्ती कर निकाह कर लिया और अब लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई है। आरोप है कि युवती और उसका परिवार युवक पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर छह लाख रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार फैजल ने बताया कि सितंबर 2022 में ऑनलाइन एप के जरिए उसकी जानकारी एक महिला से हुई। तीन बच्चों की मां होते हुए भी उसने खुद को अविवाहित बताया। जनवरी 2023 में महिला उससे मिलने आई और फिर फरवरी में उसे एक मोबाइल गिफ्ट दिया। युवक ने बताया कि प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी ने अपने गैंग के मौलाना मोहम्मद अकील अहमद के जरिए 11 मार्च को उसके साथ निकाह कर लिया। आरोपी ने एक कमरा किराए पर ले रखा था जिसमें वह निकाह के बाद रहने लगी।

फैजल ने बताया कि उसने शादी चोरी छिपे किया था इसलिए सोनम से मिलने वह आता-जाता रहता थआ। उसने घरवालों से तीन लाख रुपये लेकर जेवरात बनवाकर सोनम को दिए और कमरे में 70 हजार रुपये भी रखा। लेकिन इसके बाद 15 अप्रैल को आरोपी फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है।

पीड़ित के मुताबिक आरोपी का गिरोह है जो लोगों को फंसाकर इसी तरह वसूली करते हैं। अब उसने छह लाख रुपये की मांग की है। और न देने पर परिवार को जेल भिजवाने की धमकी भी दी है। फैजिल के अनुसार इस गिरोह में उसका पति व अन्य चार-पांच लोग हैं।

Bareilly news ऑनलाइन डेटिंग एप पर दोस्ती,निकाह, फिर जेवर लेकर फरार हो गई तीन बच्चों की मां Add Bareilly news ऑनलाइन डेटिंग एप पर दोस्ती,निकाह, फिर जेवर लेकर फरार हो गई तीन बच्चों की मां Bareilly news ऑनलाइन डेटिंग एप पर दोस्ती,निकाह, फिर जेवर लेकर फरार हो गई तीन बच्चों की मां Bareilly news ऑनलाइन डेटिंग एप पर दोस्ती,निकाह, फिर जेवर लेकर फरार हो गई तीन बच्चों की मां

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News