CLOSE

Accident दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, मृतक का पति और बेटा भी घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Garhmukhteshwar(Hapur) : Accident कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्याना रोड स्थित बागड़पुर के सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका का पति और पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है मामला :

जिला बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बुगरासी निवासी नवीन कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी है। गत दिनाें उसकी पत्नी संगीता ने महिलाओं को प्राइवेट कंपनी से मिलने वाले ऋण के लिए फार्म भरा था। रविवार को वह नवीन कंपनी के मुख्य कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर में अपने पत्नी और पुत्र आयुष के साथ आया था। कार्य खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्याना रोड पर बागड़पुर मार्ग के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में महिला की हुई मौत :

टक्कर होने पर नवीन, उसकी पत्नी संगीता व पुत्र घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, अस्पताल में डाक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

घायलों को किया रेफर :

बताया गया कि इस दुर्घटना में घायल हुए पिता पुत्र को चिकित्सक ने मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

बाइक छोड़कर फरार हुआ आरोप :

दुर्घटना होने पर दूसरी बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा :

पुलिस ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Accident दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, मृतक का पति और बेटा भी घायल Accident दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, मृतक का पति और बेटा भी घायल Accident दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, मृतक का पति और बेटा भी घायल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-