Khabarwala 24 News New Delhi : ChatGPT ने तमिलनाडु के बारे में कुछ अच्छे प्वाइंट्स बताए, खासतौर पर इस राज्य के शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वह नहीं कर सकता, जो इंसान कर सकते हैं. यह मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की यह बात शायद इस टूल को बनाने वालों को पसंद नहीं होगी। महिंद्रा ने कहा कि यह प्रभावित करने वाला है, लेकिन इंसान को रिप्लेस नहीं कर सकता। महिंद्रा तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में बोल रहे थे। दरअसल, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा इस इन्वेस्टर्स मीट में पहुंचे थे। इसी दौरान किन्हीं कारणों से उन्होंने एआई टूल चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया। बाद में आनंद्र महिंद्रा ने इसे यूज़ करने के बाद हुए अपने अनुभव को अपने भाषण के दौरान साझा किया।
ChatGPT ने काफी अच्छे रिस्पॉन्स दिए
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा, मैंने चैटजीपीटी का इस्तेमाल यह जानने के लिए किया कि तमिलनाडु में निवेश करना क्यों एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसने मुझे अच्छे रिस्पॉन्स दिए, जैसे कि शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स वर्कफोर्स, बढ़िया पोर्ट, अच्छा शिक्षा नीति, और सरकार का सपोर्ट।
इंसान के अनुभव को नहीं करेगा रिप्लेस ChatGPT
उन्होंने कहा कि वह चैटजीपीटी की लिखी हुई स्पीच को बहुत अच्छे से पढ़ सकते थे, लेकिन यह टूल केवल डेटा एग्रीगेट कर सकता है। एक इंसान खुद तमिलनाडु में होने का अनुभव करके अपनी बात कह सकता है, जो चैटजीपीटी नहीं कर सकता। कुल मिलाकर आनंद महिंद्रा ने महसूस किया कि चैटजीपीटी डेटा कलेक्ट करने वाला एक टूल हो सकता है, लेकिन यह इंसान के अनुभव को कभी रिप्लेस नहीं कर पाएगा।













