Realme P3 Pro or P3x रियलमी ने 6000mAh बैटरी के साथ दो नए स्मार्टफोन्स किए लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा

Khabarwala 24 News New Delhi : Realme P3 Pro or P3x रियलमी ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन्स Realme P3 Pro और Realme P3x को लॉन्च कर दिया है। जहां Realme P3x को कंपनी ने 15 हजार रुपये से कम बजट में लॉन्च किया है। वहीं Realme P3 Pro का बजट 25 हजार रुपये […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Realme P3 Pro or P3x रियलमी ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन्स Realme P3 Pro और Realme P3x को लॉन्च कर दिया है। जहां Realme P3x को कंपनी ने 15 हजार रुपये से कम बजट में लॉन्च किया है। वहीं Realme P3 Pro का बजट 25 हजार रुपये है। प्रो वेरिएंट्स की बात करें, तो इसमें AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं दोनों फोन्स की कीमत और फीचर्स…

कितनी है कीमत? (Realme P3 Pro or P3x)

Realme P3 Pro को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।

दो कॉन्फिग्रेशन (Realme P3 Pro or P3x)

Realme P3x की बात करें, तो ये दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। प्रो वेरिएंट की सेल 24 फरवरी और P3x की सेल 28 फरवरी से होगी। इसे आप फ्लिपकार्ट और Realme.com से खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स? (Realme P3 Pro or P3x)

Realme P3 Pro में 1.5K का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1500 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है।

सेल्फी कैमरा (Realme P3 Pro or P3x)

वहीं फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इसमें IP66, IP68, IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

LCD स्क्रीन (Realme P3 Pro or P3x)

Realme P3x में 6.7-inch की LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 50MP का AI कैमरा दिया गया है। डिवाइस 6000mAh की बैटरी और 45W की SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है। ये डिवाइस Realme UI 6.0 पर काम करता है, जो Android 15 पर बेस्ड है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News