Honor X9b 5G : इस दमदार नए 5G फोन पर मिल रहा 3000 रुपये का दमदार डिस्काउंट, कार्ड मिलाकर और भी हो जाएगा सस्ता

Khabarwala 24 News New Delhi : Honor X9b 5G अगर आप किसी नए फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए एक नई सेल की शुरुआत हो गई है। इस बीच बेस्ट डील की बात करें तो ऑनर डेज़ सेल भी चल रही है और सेल में Honor X9b 5G को काफी कम दाम पर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Honor X9b 5G अगर आप किसी नए फोन की तलाश में हैं तो आपके लिए एक नई सेल की शुरुआत हो गई है। इस बीच बेस्ट डील की बात करें तो ऑनर डेज़ सेल भी चल रही है और सेल में Honor X9b 5G को काफी कम दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

फोन को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। ये कीमत 8जीबी, 256जीबी स्टोरेज के लिए बताई जा रही है। फोन पर 3000 रुपये की कटौती टेम्प्रेरी तौर पर हुई है और ICICI बैंक द्वारा 1,000 रु का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

1,200×2,652 पिक्सल रेजोलूशन के साथ डिस्प्ले दिया (Honor X9b 5G)

सबसे खास बात इसका 108 मेगापिक्सल कैमरा है। ऑनर के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 1,200×2,652 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें अल्ट्रा-बाउंस एंटी ड्रॉप डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। इससे 1.2 गुना तक ड्रॉप इंपैक्ट को एब्जॉर्ब कर सकता है। डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड Magic OS 7.2 पर चलता है।

फोन के रियर पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Honor X9b 5G)

ये स्मार्टफोन 8GB LPDDR4X रैम और 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर चलता है। फोन की इंटरनल मेमोरी 256GB UFS 3.1 की है। कैमरे के तौर पर इस फोन के रियर पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, NFC, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News