Flashlight with Water Bottle लाइट जाने के बाद एक बोतल पानी से रोशन कर लें पूरा कमरा, देसी जुगाड़ वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi : Flashlight with Water Bottle पुराने समय में जब बिजली जाती थी, तो लोग मोमबत्ती या लैंप का सहारा लेते थे। वक्त के साथ चीजें बदलीं और थोड़ी देर के लिए मोबाइल की टॉर्च ने भी रोशनी का काम संभाल लिया। हालांकि, मोबाइल की टॉर्च से इतनी रोशनी नहीं मिलती […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Flashlight with Water Bottle पुराने समय में जब बिजली जाती थी, तो लोग मोमबत्ती या लैंप का सहारा लेते थे। वक्त के साथ चीजें बदलीं और थोड़ी देर के लिए मोबाइल की टॉर्च ने भी रोशनी का काम संभाल लिया। हालांकि, मोबाइल की टॉर्च से इतनी रोशनी नहीं मिलती कि पूरा कमरा जगमगा जाए। अब इसी समस्या का आसान और देसी समाधान वायरल के ज़रिए सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पानी की बोतल की मदद से पूरा कमरा रोशन किया जा सकता है। ठीक वैसे ही जैसे कोई लैंप काम करता है।

बोतल चमकने लगी (Flashlight with Water Bottle)

एक महिला प्लास्टिक की पारदर्शी बोतल में पानी भरती है। बोतल पर कोई लेबल नहीं होता जिससे वह पूरी तरह ट्रांसपेरेंट दिखाई देती है। वह बताती है कि जब बिजली चली जाए, तो मोबाइल की फ्लैशलाइट चालू करें और पानी भरी बोतल को मोबाइल की टॉर्च पर रख दें। इसके बाद साफ दिखाई देता है कि अंधेरा होते ही यह तरीका बेहतरीन काम करता है और पूरा कमरा ट्यूबलाइट जैसी रोशनी से भर जाता है।

देखें वायरल वीडियो (Flashlight with Water Bottle)

एक महिला कमरे की लाइट बंद करती है और यह जुगाड़ लाइव दिखाती है। यह वीडियो @chanda_and_family_vlogs नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि यह तरीका वास्तव में काम करता है। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि अगर उसी वक्त फोन आ गया तो क्या होगा? वहीं कुछ लोगों ने इस देसी जुगाड़ के पीछे का विज्ञान भी समझाने की कोशिश की।

कैसे काम करता है (Flashlight with Water Bottle)

यह पूरी प्रक्रिया प्रकाश के विज्ञान यानी लाइट रिफ्रैक्शन पर आधारित है। जब मोबाइल की टॉर्च से निकली रोशनी पानी से भरी पारदर्शी बोतल से गुजरती है, तो वह मुड़ती या फैलती है यह इसलिए होता है क्योंकि प्रकाश हवा, बोतल और पानी के अलग-अलग जरियों से गुजरते हुए दिशा बदलता है। इस प्रोसेस को अपवर्तन कहते हैं याना आसान भाषा में लाइट का साइज बड़ा हो जाता है। पानी भरी बोतल लेंस की तरह काम करती है, जिससे रोशनी फैलकर पूरे कमरे में बिखर जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News