Blue Ghost की चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग, हुई तीन बड़े स्पेस मिशन की शुरुआत, कई मायनों में बेहद खास है यह मिशन

Khabarwala 24 News New Delhi : Blue Ghost फायर फ्लाई एयरोस्पेस के चंद्रमा मिशन ब्लू घोस्ट ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। यह लैंडिंग चांद के मेयर क्रीसियम क्षेत्र में हुई। यह मिशन तीन बड़े स्पेस मिशन की शुरुआत है, जो चांद के इस न देखे गए हिस्से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Blue Ghost फायर फ्लाई एयरोस्पेस के चंद्रमा मिशन ब्लू घोस्ट ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। यह लैंडिंग चांद के मेयर क्रीसियम क्षेत्र में हुई। यह मिशन तीन बड़े स्पेस मिशन की शुरुआत है, जो चांद के इस न देखे गए हिस्से में उतरेंगे। 15 जनवरी 2025 को ब्लू घोस्ट मिशन की शुरुआत हुई थी, जब इसे स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन 9 से अंतरिक्ष में भेजा गया। गौरतलब है कि फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने नासा की मदद से इस मिशन को अंजाम दिया।

निजी कंपनी ने दिया मिशन अंजाम (Blue Ghost)

इस अंतरिक्ष मिशन ने करीब एक महीना पृथ्वी की कक्षा में चक्कर काटे। इसके बाद वह चंद्रमा की तरफ रवाना हुआ और 16 दिन चंद्रमा की कक्षा में रहने के बाद 2 मार्च को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा।

चांद पर खोज दिशा में बड़ा कदम (Blue Ghost)

फायरफ्लाई एयरोस्पेस कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि ब्लू घोस्ट ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही फायरफ्लाई एयरोस्पेस पहली निजी कंपनी बन गई है, जिसके अंतरिक्षयान ने चांद पर लैंडिंग की। यह चांद पर खोज की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

ब्लू घोस्ट मिशन का क्या है उद्देश्य (Blue Ghost)

ब्लू घोस्ट मिशन के साथ नासा ने अपने 10 पेलोड भेजे हैं, जो उसके कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विस प्रोग्राम का हिस्सा है। इस मिशन से चंद्रमा के वातावरण को लेकर अहम जानकारी जुटाने का लक्ष्य है। ब्लू घोस्ट मिशन करीब 14 दिनों का है, यह चांद पर एक दिन के बराबर है।

गर्मी के बहाव का अध्ययन करेगा (Blue Ghost)

ब्लू घोस्ट चांद के आंतरिक हिस्से में गर्मी के बहाव का अध्यन करेगा, जिससे वैज्ञानिकों के चांद पर गर्मी की उत्पति का पता चल सकेगा। फायरफ्लाई एयरोस्पेस के इस सफल मिशन से चांद पर इंसानी पहुंच को बढ़ाने की कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News