Android 15 : स्विच ऑफ होने के बावजूद भी खोया फोन ढूंढ निकालेगा गूगल, यह फीचर करेगा समस्या हल करने में मदद

Khabarwala 24 News New Delhi : Android 15 बैटरी खत्म हो जाए या फोन चोरी हो जाए और चोर इसे स्विच ऑफ कर दें तो एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए फोन ढूंढना ऊंट के मुंह में जीरा खोजने जैसा हो जाता है, लेकिन गूगल के आगामी अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स फोन बंद होने की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Android 15 बैटरी खत्म हो जाए या फोन चोरी हो जाए और चोर इसे स्विच ऑफ कर दें तो एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए फोन ढूंढना ऊंट के मुंह में जीरा खोजने जैसा हो जाता है, लेकिन गूगल के आगामी अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स फोन बंद होने की स्थिति में अपने स्मार्टफोन की एग्जैक्ट लोकेशन आसानी से ढूढं सकेंगे। दरअसल गूगल बहुत जल्द ही एंड्रॉयड 15 अपडेट लेकर आने वाला है, जिसके बाद एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ होने के बाद भी आसानी से तलाश सकेंगे।

कोई एक्स्ट्रा अफर्ट भी नहीं करना पड़ेगा (Android 15)

आपको बता दें अभी तक एंड्रॉयड फोन्स में ये फीचर नहीं मिलता था। साथ ही गूगल इस अपडेट को सबसे पहले अपनी पिक्सल सीरीज में रोल आउट करेगा। ऐसे में दूसरे एंड्रॉयड यूजर्स को इस फीचर के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

गूगल के इन फोन में मिलेगा एंड्रॉयड 15 (Android 15)

गूगल ने बीते साल एंड्रॉयड 14 सिस्टम लॉन्च किया था. अब कंपनी एंड्रॉयड 15 सिस्टम पर काम कर रही है, जो गूगल का अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। एंड्रॉयड 15 OS में गूगल स्मार्टफोन यूजर्स को एक बेहतरीन फीचर पेश करने वाला है, जिसमें यूजर्स को फोन बंद होने पर भी उसको लोकेट करना आसान होगा।

फाइंड माइ फीचर गूगल करेगा बंद (Android 15)

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार गूगल एंड्रॉयड 15 अपडेट में फाइड माइ फीचर बंद कर देगा। ये फीचर Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन्स और गूगल के अपकमिंग फोन्स में नहीं मिलेगा। बता दें एंड्रॉयड फोन्स को सर्च करने के लिए गूगल फाइड माइ डिवाइस फीचर देता था, जोकि काफी बेहतर फीचर नहीं था।

गूगल के नए फीचर में क्या होगा खास (Android 15)

गूगल के अपकमिंग OS एंड्रॉयड 15 में पासवर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर मिलेगा। ये नया सिस्टम प्रीक्प्यूटेड ब्लूटूथ बीकन होगा और डिवाइस की मैमोरी से कंट्रोल होगा। हालांकि, इसके लिए डिवाइस के हार्डवेयर में कुछ बदलाव भी करने होंगे, जिससे फोन बंद होने पर ब्लूटूथ कंट्रोल को पावर सप्लाई मिलती रहेगी। इसके साथ ही डिवाइस डिटेल शेयर करने के लिए ब्लूटूथ फाइंडर हार्डवेयर एब्स्ट्रैक्शन लेयर सपोर्ट करेगा।

गूगल से सामने नहीं आई सटीक डेट (Android 15)

एंड्रॉइंड एक्सपर्ट मिशाल रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे लेकर डिटेल में जानकरी दी है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह फीचर Pixel 8 और Pixel 8 Pro के साथ गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन में दिया जाएगा। आपको बता दें फिलहाल एंड्रॉयड 15 OS के लॉन्च होने की कोई सटीक डेट गूगल की ओर से सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि गूगल इस अपडेट को इसी साल आखिर में लॉन्च कर सकता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News