World Cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा…

World Cup 2023Khabarwala 24 News New Delhi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 62 रनों की हार का ठीकरा पूरी टीम पर फोड़ा है। पाकिस्तान की टीम ना तो गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में बेहतर दिखी। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी कई कैच टपकाए जो टीम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

World Cup 2023Khabarwala 24 News New Delhi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 62 रनों की हार का ठीकरा पूरी टीम पर फोड़ा है। पाकिस्तान की टीम ना तो गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में बेहतर दिखी। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी कई कैच टपकाए जो टीम की हार की बड़ी वजह बनी।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डेविड वॉर्नर (163) और मिशेल मार्श (121) के शतकों के दम पर 367रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी हुई। इस स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम को भी उनके सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 134रन जोड़े, मगर कमजोर मध्यम क्रम के चलते टीम 45.3 ओवर में 302 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाजों के अलावा कोई पाकिस्तानी बैट्समैन 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

आप वॉर्नर जैसे किसी खिलाड़ी का कैच छोड़ देंगे….

बाबर आजम ने मैच के बाद कहा ‘हम गेंदबाजी में अच्छे नहीं थे और अगर आप वॉर्नर जैसे किसी खिलाड़ी का कैच छोड़ देंगे तो वह आपको नहीं छोड़ेंगे। यह एक बड़ा स्कोरिंग ग्राउंड है, गलती की गुंजाइश बहुत कम है। पूरा श्रेय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को जाता है जिन्होंने अंतिम ओवरों में वापसी कराई। बस लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश की और स्टंप्स पर गेंद डाली।’

हम कर सकते थे….

उन्होंने रन चेज को लेकर कहा ‘मैसेज सिंपल था- हम यह कर सकते हैं, हमने ऐसा पहले भी किया है। लाइट्स में गेंद अच्छी तरह से आ रही थी। बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारियां नहीं मिल सकीं। पहले 10 ओवरों में गेंद से और बीच के ओवरों में बल्ले से बेहतर करने की जरूरत है।’

पाकिस्तान की दूसरी हार

पाकिस्तान की यह वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी हार है, ऑस्ट्रेलिया से पहले उन्हें भारत ने धूल चटाई थी। इन दो करारी हार के बाद बाबर आजम की टीम पॉइंट्स टेबल में 5 वें स्थान पर खिसक गई है।

World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा... World cup 2023:ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का ठीकरा, बाबर आजम ने किस पर फोड़ा...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News