त्रिशूर टाइटंस ने अलेप्पी रिपल्स को 4 विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम, 1 सितंबर (khabarwala24)। त्रिशूर टाइटंस ने अलेप्पी रिपल्स के खिलाफ केरल क्रिकेट लीग 2025 के 23वें मुकाबले को चार विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अलेप्पी रिपल्स ने 9 विकेट खोकर 128 रन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

तिरुवनंतपुरम, 1 सितंबर (khabarwala24)। त्रिशूर टाइटंस ने अलेप्पी रिपल्स के खिलाफ केरल क्रिकेट लीग 2025 के 23वें मुकाबले को चार विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अलेप्पी रिपल्स ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए।

इस टीम ने पहली गेंद पर ही कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का विकेट गंवा दिया था। यहां से अभिषेक नायर ने जलज सक्सेना के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की, लेकिन अभिषेक का विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई।

अभिषेक नायर ने 17 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 22 रन की पारी खेली, जबकि श्रीरूप एमपी ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, अक्षय टीके ने 38 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 49 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से सिबिन गिरीश ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए, जबकि विनोद कुमार ने दो सफलताएं हासिल कीं।

इसके जवाब में त्रिशूर टाइटंस ने 19.2 ओवरों में मुकाबला जीत लिया। टीम 65 के स्कोर तक इमरान (6), आनंद कृष्णन (0) और रोहित केआर (30) का विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से कप्तान शॉन रोजर ने अक्षय मनोहर के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़ते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया।

अक्षय 20 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान रोजर ने मोर्चा संभालते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों में चार छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से मोहम्मद नाजिल ने तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि जलज सक्सेना ने दो शिकार किए। इनके अलावा श्रीरूप एमपी ने एक विकेट हासिल किया।

आरएसजी

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News